पुष्कर में किसानों के लिए जैविक व प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पुष्कर (संस्कार सृजन) इंडियन ग्रामीण सर्विसेज (आईजीएस) के माध्यम से बंधन बैंक के प्रोजेक्ट अंतर्गत मोतीसर, पुष्कर में किसानों के साथ पौधारोपण, जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना रहा।


कार्यक्रम में रवि बाबू, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड, रूबीना बानू, डीडीएम नाबार्ड, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) से धर्मेंद्र सिंह भाटी, संजय कुमार सिंह, एलडीएम, कविश कुमार, आरएम ग्रामीण बैंक, कालूराम, आरसेटी डायरेक्टर, जुगराज, एग्रीकल्चर सुपरवाइजर, नन्द लाल माली सहित आईजीएस टीम से मनीष सैनी एवं महावीर पारीक ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान रवि बाबू ने एफपीओ के माध्यम से संचालित प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण किया तथा आंवला एवं गुलकंद प्रसंस्करण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने उत्पादों की स्टॉल का अवलोकन कर एफपीओ की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। वहीं आरएम कविश कुमार ने किसानों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

केवीके के विशेषज्ञ धर्मेंद्र सिंह भाटी ने क्षेत्र में उपयुक्त पौधों की किस्मों एवं समय-समय पर आयोजित होने वाले कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी किसानों को प्रदान की। आईजीएस से मनीष सैनी ने एफपीओ की गतिविधियों एवं किसानों की सक्रिय भागीदारी पर प्रकाश डाला। वहीं महावीर पारीक ने बंधन बैंक प्रोजेक्ट अंतर्गत पौधारोपण, जैविक खेती एवं किसान क्षेत्र विद्यालय (एफएफएस) के प्रशिक्षण की जानकारी साझा करते हुए किसानों का प्रशिक्षण पूर्ण कराया।

इस अवसर पर एफपीओ के बीओडी सदस्य सेठू रावत, भगवान सिंह, सत्यानारायण यादव, राम सिंह सहित लगभग 90 से 100 शेयरधारक किसानों ने भाग लिया। कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को जैविक खाद एवं जैविक दवाइयों के निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है और उत्पादन में वृद्धि होती है, वहीं जैविक दवाइयों, कीट प्रबंधन एवं बीजोपचार से फसल उत्पादन बढ़ता है और खेती की लागत में कमी आती है।

कार्यक्रम के अंत में रवि बाबू द्वारा पौधारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कृषि को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। यह कार्यशाला किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हुई और जैविक व प्राकृतिक खेती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments