बेसहारा बीमार असहाय प्रभुजनों के साथ मनाया जन्मदिन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम उदयपुर में भारत विकास परिषद के पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन, हरा भरा ग्रुप के संरक्षक, जे ऐस जी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष, टाईम बैंक ऑफ इंडिया के कर्मठ कार्यकर्ता डॉ. एम. जी. वार्ष्णेय ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में सेवा प्राप्त कर रहे सभी प्रभुजनों के लिए भोजन प्रसादी अर्पित कराई तथा "जन्मदिन मनाएंगे - एक पेड़ भी लगाएंगे" के अंतर्गत आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

साथ ही भाविप भामाशाह, हरा भरा ग्रुप, जे ऐस जी चैरिटेबल ट्रस्ट, टाईम बैंक ऑफ इंडिया एवं वार्ष्णेय समाज के लगभग 50 सदस्यों ने आश्रम का अवलोकन किया एवं संस्था की सेवा-भावना व विचारधारा को वीडियो क्लिप के माध्यम से समझा। प्रभुजनों के साथ सभी सदस्यों ने मधुर भजनों पर नृत्य करके मनोरंजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ई राम.जी. वार्ष्णेय ने की जबकि मुख्य अतिथि भामाशाह अध्यक्ष नरेंद्र कोठारी रहे |

अपना घर आश्रम की सेवाओं से प्रभावित होकर शिशिर जी वार्ष्णेय ने 11,000 रुपए का सहयोग प्रदान करते हुए आश्रम की आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की।

इस सेवा अवसर पर आश्रम के संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सचिव अशोक कोठारी, वित्त सचिव प्रकाश जोशी, मंजू शर्मा के अलावा शिशिर वार्ष्णेय, पूर्णिमा वार्ष्णेय, डॉ. रजत वार्ष्णेय, डॉ अंकिता गुप्ता, डॉ. उदित वार्ष्णेय, भाविप के डाल चंद सिंघवी, रमेश जायसवाल, रमेश लावटी, मीरा हरीश शर्मा, जितेन्द्र सेठ, अनिल शर्मा, वाई के त्रिपाठी, योगेश अग्निहोत्री, अनुराग सुरेश गुप्ता, डी के गुप्ता, डॉ अशोक गुप्ता, सतीश जैन आदि सेवाभावी सदस्य उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments