श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया जनजातीय गौरव दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय कंवर नगर ब्रह्मपुरी जयपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का जनजातीय गौरव दिवस के रूप में आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना और स्काउट के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई | जिसमें विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक भागीदारी की गई। 

इस क्रम में महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति समाज एवं नेताओं की भूमिका विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सेवानिवृत प्रो. रजनी मीणा ने अपने उद्बोधन में उन्होंने जनजातीय परंपराओं, संघर्षों और बलिदानों के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय वीरों के महत्वपूर्ण योगदान से अवगत कराया। 

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो सुमन भाटिया ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय साहस और नेतृत्व का विशेष उल्लेख किया। व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय आंदोलन और जनजातीय समाज की गौरवशाली भूमिका के प्रति नई प्रेरणा जागृत हुई ।

कार्यक्रम का संचालन व समन्वय NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेक कुमार चूलेट और स्काउट रेंजर प्रभारी सुबिता द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो नीलम शर्मा, प्रो स्नेह शर्मा, डॉ अजीत सिंह चौधरी, डॉ संतोष शर्मा, नरेंद्र शर्मा मंगल चंद और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments