शाहपुरा कांग्रेस की बैठक में SIR अभियान पर बनी रणनीति

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) शाहपुरा में मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक अमरसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ मतदाता सूची के अद्यतन और सत्यापन को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक में शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने SIR अभियान की प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का सही और समय पर सत्यापन लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है साथ ही SIR के दुरूपयोग पऱ चिंता जाहिर कि ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के साथ समन्वय कर नए नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार और अद्यतन कार्य में पूरी संजीदगी से जुटने का आग्रह किया। विधायक यादव ने कहा कि हर मतदाता लोकतंत्र का सशक्त नागरिक है और सही व अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना संगठन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने SIR अभियान को कांग्रेस के लिए परीक्षा की घड़ी बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य यह भी देखना है कि कहीं सुनियोजित तरीके से कांग्रेस का वोट कम तो नहीं किया जा रहा। मतदाता सूची में हो रही गड़बड़ियों पर चिंता जताते हुए कहा कि बिहार चुनाव से पहले लाखों नामों का गायब होना चुनाव आयोग की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख बनाए रखना बेहद आवश्यक है।

जिला प्रभारी आर.सी. चौधरी ने अभियान की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि प्रत्येक बूथ पर नियुक्त कार्यकर्ता बीएलओ के साथ मिलकर घर-घर सत्यापन सुनिश्चित करेंगे और अभियान की प्रगति की नियमित रिपोर्ट देंगे।

विधानसभा प्रभारी माया सवालका ने कहा कि हर कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम SIR प्रक्रिया में जुड़ने से छूट न जाए।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि कांग्रेस शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में SIR अभियान को शत-प्रतिशत सफलता दिलाएगी। उन्होंने तय किया कि प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और सूची को पूर्णतः शुद्ध करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

ब्लॉक अध्यक्ष नाथू लाल सैनी, मुकेश देव गुर्जर, नगर अध्यक्ष मुकेश खुड़ानिया, अल्लादीन खाँ, सुरेश मीणा, प्रवीण व्यास, प्रेम देवी, रामेश्वर ने भी SIR पर जानकारी दी। 

बैठक में रवि,जीतू,मक्खन,मंगल, शिम्भु देवाराम, सुरज्ञान,राकेश,निहाल, विशाल, अक्षय, राजेश इमरान तथा सभी मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments