आधुनिक तकनीक से लैस होगी राजस्थान पुलिस, अब अपराधियों की कुंडली निकालना होगा आसान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान पुलिस अब अपराध और अपराधी ट्रैकिंग में एक महत्वपूर्ण तकनीकी छलांग लगाने की तैयारी में है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा हवा सिंह घूमरिया के निर्देशन में राज्य की समस्त फील्ड यूनिट्स के लिए एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा एक गहन ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को नवीनतम तकनीक और कानूनी उपकरणों से लैस करना है ताकि अनुसंधान की गुणवत्ता और गति बढ़ाई जा सके।

इस महत्वपूर्ण सत्र का संचालन एनसीआरबी, नई दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर आईजी जनमेजय खंडूरी और उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में जिला पुलिस अधीक्षक, डीसीपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी, और सीसीटीएनएस ऑपरेटर सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया।

आईजी खंडूरी ने एनसीआरबी के विभिन्न नए ऐप्स और डैशबोर्ड के उपयोग के बारे में बताया जो पुलिस के दैनिक कार्यों को सरल बनाएंगे। इस आधुनिक प्रशिक्षण से पुलिस को वांछित अपराधियों और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों की जाँच में सहायता मिलेगी। 

सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अब पुलिस अधिकारी अपराधियों की पूरी जानकारी को अधिक प्रभावी ढंग से निकाल और उपयोग कर सकेंगे। महानिरीक्षक एससीआरबी अजयपाल लाम्बा ने भी इन नवीन प्रावधानों और आधुनिक तकनीकी ऐप्स के महत्व पर जोर दिया।

यह कार्यशाला राजस्थान पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नवीनतम कानूनों और तकनीकी उपकरणों का ज्ञान पुलिस बल को डिजिटल युग की चुनौतियों का सामना करने और आपराधिक न्याय प्रणाली को और अधिक कुशल बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments