सनातन धर्म रक्षार्थ होगा नौ दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ, यति नरसिंहानंद गिरी ने लिया तैयारियों का जायजा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) डासना श्री महाकाली पीठ के महंत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के सान्निध्य में राजापार्क के श्रीराम मंदिर में सनातन धर्म की रक्षा, समाज में धर्मबल, सद्बुद्धि, शांति और सनातन परंपराओं के संवर्धन के लिए 17 से 25 दिसंबर तक नौ दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ योगेश्वर श्रीकृष्ण की गीता के माध्यम से वर्तमान परिस्थितियों में सनातन धर्मावलंबियों को कर्तव्यों का बोध कराने के लिए दो दिवसीय गीता महाकुंभ भी आयोजित किया जाएगा। दोनों आयोजनों की तैयारियां प्रारंभ हो गई है।


महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के सान्निध्य में सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य , राष्ट्रवादी गौ संत प्रकाश दास महाराज सहित अनेक साधु-संतों की उपस्थित में पोस्टर का विमोचन किया गया। संवाददाता सम्मेलन में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने जनता से आह्वान किया कि वे महायज्ञ में आहुति देकर और गीता महाकुंभ में सहभागिता करें।

एकता की रक्षा के लिए सजग रहने की आवश्यकता :-

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि आज का समय आध्यात्मिक और सामाजिक दोनों दृष्टियों से गंभीर चुनौतियों का समय है। सनातन समाज को अपनी परंपराओं, विचारों, धर्मबल और एकता की रक्षा के लिए सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में समाजिक भ्रम, वैचारिक संघर्ष और अनेक प्रकार की गतिविधियां समाज को कमजोर करने का कारण बन रही हैं। ऐसे में अपने धर्म, अपने मूल्यों और अपनी संस्कृति को मजबूत बनाए रखने के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, साधना, भक्ति, साहस और धर्माधारित विवेक की आवश्यकता है। इस  कार्य के लिए मां बगलामुखी की उपासना का शास्त्रों में विधान बताया गया है। बगलामुखी महायज्ञ में भागीदारी से भक्तोंं को सदबुद्धि, शक्ति, पुरुषार्थ और विवेक प्राप्त होता है। यह साधना सनातन धर्म की रक्षा के लिए अमोघ मानी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज की स्थिरता और कल्याण के लिए हमें अपने आराध्य देवों की शरण में जाकर सामूहिक रूप से धर्मबल प्राप्त करना होगा।

साहस के साथ देना होगा जवाब:-

सनातनी योद्धा पं. विजय कौशिक ने कहा कि जब तक सनातन सुरक्षित है, तब तक देश सुरक्षित है और सभी सनातनियों को यह याद रखना चाहिए कि इतिहास गवाह है कि भारत ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी एकजुट होकर, धर्मबल और साहस के साथ चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, वीर शिवाजी महाराज और अनेक क्रांतिकारी वीरों का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपनी मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए बड़े-बड़े संघर्षों का सामना किया और आज भी आवश्यकता है कि सनातन समाज संगठित होकर अपने धर्म और संस्कृति के प्रति दृढ़ संकल्पित रहे। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर किसी भी प्रकार की सनातन-विरोधी गतिविधि का शांतिपूर्ण और दृढ़ता से जवाब देना होगा तथा एक रहेंगे तो सेफ़ रहेंगे का संदेश व्यापक रूप से समाज में फैलाना होगा। चंद्र प्रकाश भाड़ेवाले, राजू बॉक्सर, पवन पारीक ,गोपाल शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी धर्म-सुरक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण पर विचार व्यक्त किए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments