देवनगरी में राष्ट्रीय कवि चौपाल ने रचा साहित्यिक इतिहास

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

-ऐतिहासिक साझा संकलन ‘काव्य पथिक - दौसा’ का हुआ भव्य विमोचन

-जिले के 101 रचनाकारों को मिला देवनगरी काव्य पथिक सम्मान

दौसा (संस्कार सृजन) साहित्य प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक दिवस बन गया जब दौसा जिले के 101 साहित्यकारों की रचनाओं से सुसज्जित साझा काव्य संकलन “काव्य पथिक – दौसा” का भव्य विमोचन राष्ट्रीय कवि चौपाल, दौसा के तत्वावधान में संपन्न हुआ। समारोह में दौसा जिले की सृजनात्मक ऊर्जा और साहित्यिक समृद्धि का अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम में अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया एवं राष्ट्रीय कवयित्री सपना सोनी ने सरस्वती वंदना की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा, मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि संजय झाला, अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कासिम बीकानेरी,  विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी संजू मीना, श्री कृष्ण हॉस्पिटल निदेशक डॉ. के डी शर्मा, पूर्व डीइओ भगवान सहाय सैनी, आरपीएम प्रदेशाध्यक्ष जगराम प्रजापति, नगर अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र राजपूत, महामंत्री राजेन्द्र शर्मा, एडवोकेट रमेशचंद सैनी अपेक्स महाविद्यालय, शायर शफीक अहमद वारसी जयपुर, आरपीएम  महासचिव अमरसिंह सलावद, श्री राम पशु पक्षीसंस्था संरक्षक घनश्याम जायसवाल गुरूजी सहित अनेक गणमान्य जनों ने अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ाई। अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा दुप्पटा, स्मृति चिह्न, माला पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों द्वारा साझा काव्य संकलन काव्य पथिक दौसा का विमोचन किया एवं इस ऐतिहासिक साहित्यिक कार्य की कवि कृष्ण कुमार सैनी को बधाई दी। 

मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि संजय झाला ने कहा कि दौसा के लिए ये प्रयास साहित्य को ऊंचाइयां प्रदान करेगा।उपखण्ड अधिकारी संजू मीना ने साहित्य के किए गए इस नवाचार की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विधायक दीनदयाल बैरवा ने साझा संकलन पर संपादक मण्डल एवं कार्यकारिणी को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में संकलन में शामिल सभी 101 साहित्यकारों को अतिथियों द्वारा ‘देवनगरी काव्य पथिक सम्मान’ प्रदान किया गया। उपस्थित साहित्यकारों और दर्शकों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उत्साहपूर्वक बधाई दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहयोगियों डॉ. हरफूल सैनी (तुलसीराम शिक्षा समिति, बिंदरवाड़ा), जैयन कुमार सैनी (महिमा स्टोन), बनवारी लाल सैनी (बी.एल. फ्रूट कंपनी, सिकंदरा), नीरज शर्मा (वरिष्ठ लेखाधिकारी) को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

साझा संकलन के सम्पादक, कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था अध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय कवि चौपाल प्रकाशन, बीकानेर के कुशल मार्गदर्शन, नेतृत्व, समर्पण और साहित्य सेवा की बदौलत यह आयोजन यादगार बन सका। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष कासिम बीकानेरी ने प्रकाशकीय उद्बोधन एवं साझा संकलन का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।  संरक्षक रविन्द्र चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। डॉ. बाबूलाल बोहरा ने साहित्यिक परिचर्चा की। संस्था उपाध्यक्ष डॉ. बृजमोहन मीणा ने काव्य गीत सुनाकर संस्था का बखूबी गुणगान किया।

आयोजन को सफल बनाने में संपादन मंडल और मार्गदर्शन मंडल के सदस्यों में सह संपादक रामबाबू ज्योति, राजेन्द्र प्रसाद सैनी, मार्गदर्शक गोपाल टेलर, मुख्य सलाहकार डॉ. बाबूलाल बोहरा, संरक्षक रविन्द्र चतुर्वेदी, दिनेश तूफानी सचिव, कैलाश सुमा महासचिव, बुद्धि प्रकाश महावर कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ साहित्यकार पुष्पेंद्र शर्मा, शिवचरण भंडाना, सरदार सिंह गुर्जर, जगमोहन सोनी, नरेंद्र भंडारी, श्रवण लाल सैनी, दयाराम शर्मा, कुमार जे. संतोष, पेंटर सूरज आर्ट, हीरालाल महावर, संदीप छीपा, संगठन मंत्री, वन्दना जॉन, तेज प्रकाश प्रजापति ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में सचिव दिनेश तूफानी ने संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल दौसा जिले की साहित्यिक पहचान को नई ऊँचाइयों पर ले गया, बल्कि 101 साहित्यकारों के सामूहिक प्रयास को एक नई ऐतिहासिक पहचान प्रदान की। 

राष्ट्रीय कवि चौपाल के सलाहकार एवं प्रसिद्ध मिमिक्री कलाकार डॉ. अशोक खेड़ला द्वारा ऊर्जावान एवं मनोरंजक मंच संचालन ने कार्यक्रम में नई जान डाल दी। इस दौरान अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवियों की उपस्थिति हुई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments