खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2025-26 का हुआ भव्य शुभारम्भ,ग्राहकों को मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

-खादी देश की पहचान, युवा वर्ग खादी को अपनाकर सुखद बदलाव ला सकता है

-प्रदेशवासियों से वोकल फॉर लोकल का किया आव्हान 

जयपुर (संस्कार सृजन) खादी (khadi) और ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के राज्य निदेशक डॉक्टर राहुल मिश्र और राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड सचिव राजेश वर्मा ने कहा कि खादी देश की पहचान है। युवावर्ग खादी को अपनाकर देश में सुखद बदलाव ला सकता है।


मिश्र ने आज गुरुवार को बजाज नगर में राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ, जयपुर द्वारा लगाई खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2025-26 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि खादी हानिकारक रसायन रहित और पर्यावरण हितैषी वस्त्र है। साथ ही खादी आत्मनिर्भर भारत की ओर एक बढ़ता कदम भी है।

उन्होंने कहा कि खादी मेक इन इंडिया की पहली उपज थी। खादी अब युवाओं को रास आ रही है और देश के साथ विदेशों में भी लोकप्रियता बटोर रही है। उन्होंने कहा इन प्रदर्शनियों से न केवल उत्पादकों को बाजार मिलता है, वहीं उपभोक्ताओं को भी अच्छे उत्पाद के चयन में आसानी होती है।

राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ अध्यक्ष इंदू भूषण गोईल ने कहा कि भारत सरकार कतिन, बुनकर व खादी से जुड़े हर हाथ को सुदृढ़ बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार की मंशा खादी की लोकप्रियता बढ़ाने व आमजन तक इसकी पहुंच सुलभ करने की है। 

राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ के मंत्री एवं खादी प्रदर्शनी के संयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि 20 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुई यह प्रदर्शनी 13 जनवरी 2026 तक संचालित की जाएगी। यह प्रदर्शनी पिछले 15 वर्षों से निरंतर लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी में कुल 220 स्टाल लगाई गयी हैं, जिनमें से 132 स्टॉल खादी व 88 स्टॉल ग्रामोद्योग उत्पाद की हैं। ग्राहकों को प्रांतीय उत्पादित खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत और पर प्रांतीय खादी वस्त्रों पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी | सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया |

उद्घाटन के अवसर पर राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ के हजारीलाल देवड़ा, भगवती पारीक,मदन लाल नामा, सवाई सिंह,आलम सिंह नेगी, अशोक शर्मा ,भुवनेश गौड़ आदि उपस्थित रहे। साथ ही राजस्थान प्रदेश की खादी संस्थाओं के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में आमजन व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments