विवाह में हो रही है देरी, तो विवाह पंचमी पर करें ये उपाय, पक्का हो जाएगा रिश्ता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि वह पावन दिन है, जब भगवान श्रीराम और माता सीता का दिव्य विवाह हुआ था। इसी खुशी में हर साल इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। साल 2025 में यह शुभ तिथि 25 नवंबर, मंगलवार को पड़ रही है। 

अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने बताया कि ज्योतिष और पुराणों में इस दिन को दांपत्य जीवन की मधुरता और वैवाहिक सुख का सबसे बड़ा पर्व माना गया है। खासकर जिन युवक-युवतियों की शादी में बार-बार रुकावट आ रही हो, रिश्ते पक्के होने के बाद भी टूट जा रहे हों या कुंडली में मंगल, गुरु, शुक्र जैसे ग्रह बाधा डाल रहे हों, उनके लिए यह दिन वरदान से कम नहीं है। इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय इतने चमत्कारी होते हैं कि कई बार तो 3-6 महीने में ही रिश्ता पक्का हो जाता है।

पंडित रविन्द्राचार्य 


सुबह सबसे पहले करें ये खास तैयारी - विवाह पंचमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। स्नान के पानी में थोड़ी-सी हल्दी डाल लें। इसके बाद पीले या लाल-पीले वस्त्र पहनें। पूजा स्थल पर श्रीराम-जानकी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें क्योंकि विवाह का पहला अधिकार विघ्नहर्ता गणेश को ही है।

11 हल्दी की गांठें और 11 दूर्वा लें। इन्हें पीले कपड़े में लपेटकर पोटली बनाएं। इस पोटली को गणेश जी के चरणों में रखकर मन ही मन कहें – हे विघ्नहर्ता गणेश, मेरे विवाह की सभी बाधाएं दूर करें और शीघ्र योग्य जीवनसाथी प्रदान करें। इसके बाद गणेश जी को हल्दी-दही का लेप लगाएं और लड्डू का भोग लगाएं। यह उपाय कुंडली के सातवें भाव की रुकावटों को तुरंत दूर करता है।

माता सीता को अर्पित करें सोलह शृंगार - विवाह पंचमी का सबसे प्रभावशाली उपाय माता जानकी की पूजा है। दोपहर के समय राम-सीता की पूजा करें। माता सीता को लाल चुनरी, सिंदूर, मेहंदी, कांच की लाल चूड़ियां, बिंदी, कंघी, आईना, काजल, अल्ता आदि सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। मान्यता है कि माता सीता स्वयं कन्याओं के विवाह की बाधा दूर करती हैं। जिन लड़कियों के रिश्ते में मंगली दोष, गुरु की दृष्टि या शुक्र कमजोर होने की वजह से अड़चन आ रही हो, उनके लिए यह उपाय रामबाण है।

कन्या भोज कराने का अद्भुत फल - विवाह पंचमी पर 5 या 11 छोटी कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराएं। उन्हें अपनी सामर्थ्य के अनुसार लाल चुनरी, चूड़ियां, मेहंदी, मिठाई और दक्षिणा दें। कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लें। पुराणों में इसे सीधे माता सीता की कृपा प्राप्त करने का सबसे बड़ा उपाय बताया गया है। जिन घरों में लड़की की शादी लटक रही हो या लड़के के रिश्ते नहीं आ रहे हों, वहां यह उपाय करने से घर का वातावरण ही बदल जाता है और अचानक अच्छे प्रस्ताव आने लगते हैं। ये सभी उपाय इतने सरल हैं कि कोई भी कर सकता है। लेकिन इन उपायों का फल बहुत बड़ा होता है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments