सहरिया पीजी काॅलेज में संविधान दिवस का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा में एनएसएस, एनसीसी, रोवर-रेन्जर्स व खेलकूद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संविधान को अंगीकार किए जाने की गौरवमयी स्मृति में संविधान दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभावना के साथ मनाया गया। 

हमारा संविधान-हमारा गौरव थीम पर आधारित यह कार्यक्रम पूरे वर्ष संचालित गतिविधियों के समापन अवसर पर आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रोफ़ेसर जय भारत सिंह ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाते हुए अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान केवल शासन की रूपरेखा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा का दस्तावेज़ है। 

इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी आशिष टांक, संजय सैनी और डॉ. शिखा पाटनी, एनसीसी प्रभारी डॉ.अनिल यादव, रोवर प्रभारी प्रोफ़ेसर मानप्रकाश मीणा, रेंजर प्रभारी डॉ. अनीता ज्याणी, खेल विभाग प्रभारी डॉ. आर.एल. मीना ने अपनी सक्रिय व महती भूमिका का निर्वहन किया। 

सभी इकाइयों के स्वयंसेवकों और कैडेट्स ने संविधान की प्रस्तावना के साथ संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण, नागरिक कर्तव्यों के पालन तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

कार्यक्रम में संविधान के महत्व, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे मूल सिद्धांतों पर भी विस्तार से परिचर्चा भी की गई। साथ ही, युवा पीढ़ी की राष्ट्र-निर्माण में निर्णायक भूमिका पर प्रकाश डाला गया। 

महाविद्यालय परिवार ने इस अवसर पर यह संदेश दिया कि संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यबोध को जीवन में अपनाकर ही हम एक सशक्त, जागरूक और समतामूलक समाज के निर्माण में सार्थक योगदान दे सकते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments