सहरिया पीजी काॅलेज की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा के राज्य महिला नीति प्रभाग एवं गर्ल्स मेंटोरिंग कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय की छात्राओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं महिला उत्पीड़न संबंधी जागरूकता कार्यक्रम के तहत एवं पुलिस थाना कालाडेरा टीम के सानिध्य में विषयपरक गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने प्रशिक्षण दल का स्वागत करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम आत्म सुरक्षा के लिहाज से महाविद्यालय की छात्राओं के लिए बहुत जीवनोपयोगी एवं महत्वपूर्ण साबित होगा। 

प्रशिक्षण दल के अधिकारी एएसआई जगन लाल एवं कांस्टेबल महेश व राजेन्द्र आदि ने साइबर क्राइम, महिला आत्मसुरक्षा के विधिक पहलुओं पर विस्तार से महाविद्यालय की छात्राओं को आमुखीकृत करते हुए बताया कि साइबर क्राइम की दृष्टि से स्वयं की जागरूकता ही सबसे बड़ा पहलू है। पीड़ित व्यक्ति को सबसे पहले 1930 नंबर पर डाॅयल कर, प्रथम सूचना देकर खाता ब्लाॅक करवाना चाहिए। साथ ही, विद्यार्थियों को सीआरएफ पोर्टल की अधिकृत जानकारी देते हुए सदन में मौजूद सभी लोगों से राजकाॅप पोर्टल डाउनलोड करवाया गया। 

आत्मरक्षा प्रशिक्षक कांस्टेबल फूलमती एवं हंसा ने अपने लाइव प्रदर्शन द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा के अनेक गुर एवं तकनीकों से एजुकेट किया। साथ ही, यात्रा एवं आपात स्थितिओं में सुरक्षा के अनेक उपाय साझा करते हुए, छात्राओं के लिए इस दिशा का अभ्यासात्मक एवं जिज्ञासा सत्र भी सम्पादित किया। 

इस अवसर पर प्रो. रेणू बाला, प्रो. अनन्ता माथुर, डाॅ. नीतू यादव, डाॅ. चित्रा व्यास, डाॅ. जितेन्द्र लोढा, डाॅ. सिमन्तिनी पालावत, डाॅ. रेखा बिश्नोई एवं डाॅ. दीपा जैन आदि ने अपनी सक्रिय एवं महती भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. दीपा वर्मा ने निर्वहन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ. मंजू वर्मा ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments