राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में आर्थिक आत्मनिर्भरता पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मोरीजा रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में महाविद्यालय की राजस्थान राज्य महिला नीति के तत्वाधान में छात्राओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की जागरूकता हेतु व्याख्यान का प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के सहायक आचार्य डॉ अजय खोरवाल ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु स्वयं सहायता समूह के निर्माण की प्रक्रिया समझाई व एम.एस.एमई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

प्राचार्य राजेन्द्र कुमार ने छात्राओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें हेतु प्रेरित किया। राज्य महिला नीति संयोजक डॉ माधुरी गोस्वामी ने अनेक दृष्टांओं के माध्यम से छात्राओं को प्रेरित किया और कहा कि छात्राएँ अपने कौशल का विकास कर सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र कुमार ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता आज के युग की आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को अपने कौशल विकास तथा अपने हुनर को विकसित करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राज्य सरकार के जन सूचना पोर्टल के बारे में भी छात्राओं को अवगत करवाया जिसमें उन्हें सभी प्रकार की राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकती है तथा वे उन योजनाओं से लाभान्वित हो सकती हैं। 

कार्यक्रम का संचालन राजस्थान राज्य महिला नीति की संयोजक प्रोफेसर माधुरी गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ उषा परनामी तथा राजस्थान राज्य महिला नीति की सह संयोजक डॉ  हंसा लूनायच ने भी छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी ने प्रदान किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments