42 हजार किसान ट्रैक्टर की जगह अब बैल से खेती करेंगे

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) प्रदेश के 42 हजार किसानों ने ट्रैक्टर व मशीनों के बजाए बैल से खेती करने की पहल की है। ताकि पारंपरिक व जैविक खेती पद्धति को प्रोत्साहन मिले और गोवंश संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। सरकार बैल से खेती करने वाले चयनित किसानों को सालाना 30 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी। ताकि बैल की खेती को बढ़ावा मिल सके। बैल से खेती करने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन डूंगरपुर, बांसवाड़ा व उदयपुर जिलों के किसानों से मिले है। सरकार ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया राज किसान साथी पोर्टल पर जारी की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पारंपरिक खेती व गोवंश संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह अनूठी पहल की शुरुआत की है।

कृषि विभाग से बैलों से खेती करने वाले किसानों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिसके आधार पर पात्र किसानों का चयन किया जाएगा और उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रदेश में अब तक 42 हजार आवेदन मिल चुके है। आधुनिक कृषि यंत्रों के बढ़ते उपयोग के कारण बैलों का महत्व कम होता जा रहा है, जिससे उनके संरक्षण पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। सरकार द्वारा घोषित इस प्रोत्साहन राशि से न केवल बैलों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि खेतों की उर्वरकता और पर्यावरण संरक्षण को भी लाभ मिलेगा।

यह है योजनाः -

मुख्यमंत्री बजट 2025-26 में इस योजना की घोषणा हुई है, जिसके तहत बैलों (बैल जोड़ी) से खेती करने वाले लघु और सीमांत किसानों को 30 हजार रुपये सालाना प्रोत्साहन राशि दी जाएगा। यह अनुदान दो बैल की जोड़ी वाले किसानों के लिए है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments