27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, राजस्थान के 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। दिन में भले ही धूप खिली रहे, लेकिन रात के तापमान में गिरावट के साथ अब सर्दी दस्तक देने लगी है।

सीकर और दौसा में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे सुबह और देर रात के समय ठंडक का असर महसूस किया जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में 27 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के कई इलाकों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में करौली, जालोर, गंगानगर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, अजमेर समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 1 से 1.5 डिग्री तक नीचे गया है।

सीकर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, दौसा में 13.7 डिग्री, नागौर में 14.4 डिग्री और जयपुर में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर और दौसा में फिलहाल सबसे अधिक ठंडक महसूस की जा रही है।

दिन के समय तेज धूप रहने के कारण मौसम साफ और सामान्य बना हुआ है। शनिवार को बाड़मेर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में तापमान 36.5 डिग्री और बीकानेर में 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर से राजस्थान में एक बार फिर मौसम का रुख बदल जाएगा। उदयपुर और कोटा संभाग के 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 26 से 28 अक्टूबर के बीच इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments