विशाल गुप्ता और निखिल साहू ने जीते 10 अंतरराष्ट्रीय बैज

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) स्काउटिंग और गाइडिंग के क्षेत्र में उदयपुर से दो प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय मान-दंड स्थापित किया है। इस वर्ष आयोजित हुए जानी-मानी अंतरराष्ट्रीय स्काउटिंग इवेंट JOTA-JOTI (Jamboree on the Air – Jamboree on the Internet) में उदयपुर के विशाल गुप्ता और निखिल साहू ने भाग लिया और शानदार रूप से 10 अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैजेस हासिल किए।


JOTA-JOTI विश्व का सबसे बड़ा डिजिटल स्काउटिंग इवेंट है, जिसमें रेडियो और इंटरनेट के माध्यम से दुनिया भर के स्काउट्स-गाइड्स/रोवर्स–रेंजर्स एक साथ जुड़ते हैं। यह प्रमाणपत्र World Scouting द्वारा जारी किया जाता है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है। इस आयोजन में उदयपुर के इन रोवर्स ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए न केवल तकनीकी और स्काउटिंग कौशल विकसित किया, बल्कि वैश्विक दोस्ती और संस्कृति को समझने का अमूल्य अनुभव भी प्राप्त किया। 

विशाल गुप्ता ने कहा, “यह अवसर हमें सीमाओं से परे लेकर गया - हम दुनिया के अन्य स्काउट्स से मिले और इस अनुभव से हमारी सोच और क्षितिज दोनों बड़े हैं।” वहीं निखिल साहू ने कहा, “10 बैजेस का मतलब है 10 अलग-अलग चुनौतियों को स्वीकार करना, पूरा करना और उन चुनौतियों से सीखना।” इस उपलब्धि पर उदयपुर की स्काउटिंग एवं गाइडिंग शाखा ने दोनों को बधाई दी और भविष्य में और अधिक स्काउटिंग-इवेंट्स में उनकी सक्रिय भागीदारी की आशा जताई है। साथ ही मंगल सिंह को भी इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में सहभागिता के लिए Participation Certificate प्रदान किया गया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments