दौसा जेल में राष्ट्रीय एकता दिवस की अनूठी तैयारी, लौहपुरुष की सैंड आर्ट प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार सृजन) विशिष्ट केंद्रीय कारागृह श्यालावास में राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर की तैयारियों के तहत बंदियों ने देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मिट्टी से बनी एक भव्य और सजीव सैंड आर्ट प्रतिमा तैयार की है। यह कलाकृति पूरी तरह से जेल परिसर की प्राकृतिक मिट्टी और रंगों का उपयोग करके बनाई गई है, जो कला के माध्यम से सुधार की दिशा में एक प्रेरक प्रयास है।


जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने बताया कि इस पहल के माध्यम से बंदियों में सकारात्मकता और राष्ट्रीय भावना का संचार किया जा रहा है। इस अनूठी कलाकृति को बंदी राजेश मूर्तिकार ने अपने हुनर और अथक परिश्रम से गढ़ा है, जिसमें बंदी संदीप गुप्ता ने सहयोगी की भूमिका निभाई। मिट्टी से बने सरदार पटेल के इस चित्र में उनके दृढ़ व्यक्तित्व और राष्ट्रीय एकता के भाव को अत्यंत कुशलता के साथ दर्शाया गया है।

जेलर विकास बागोरिया ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जेल परिसर में कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में देश की एकता के लिए शपथ ग्रहण, देशभक्ति भरा नुक्कड़ नाटक, सरदार पटेल पर आधारित प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिता और एक विशेष एकता परेड शामिल है, जिसका उद्देश्य बंदियों को राष्ट्रीय मूल्यों और एकता के महत्व से जोड़ना है।

रिपोर्ट : आशा पटेल

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments