सेवा भारती द्वारा दीपोत्सव पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नवल बस्ती स्थित शिव मंदिर में सेवा भारती द्वारा संचालित अंबेडकर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर मातृशक्ति सशक्तिकरण पर संगोष्ठी आयोजित की गई। 

संगोष्ठी संयोजिका अंजू मोहनपुरिया ने अतिथियों का तिलकार्चन कर स्वागत किया। नगर मंत्री शंकर जिंदल ने दीपोत्सव पर आयोजित संगोष्ठी में अतिथियों का परिचय देते हुए आभार प्रदर्शन किया। अंजलि, वंदना,गुनगुन आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 

मुख्य वक्ता संघ के राजस्थान क्षेत्र सेवा प्रमुख शिव लहरी ने कहा कि समृद्ध एवं संगठित समाज के लिए मातृ शक्ति का स्वावलंबी होना आवश्यक है। परिवार की माता बहिनें संस्कार देकर चरित्र निर्माण में अहम योगदान करती हैं। यह राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है।

शिवानी बींवाल ने कहा कि सेवा भारती द्वारा संचालित निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र पर बिना भेदभाव के व्यवहार होता है। सरोज कुलदीप ने बताया कि वह सिलाई सीखकर आत्मनिर्भर हो गई है।जिला मंत्री धर्मेन्द्र शर्मा "पुरुषोत्तम" ने सेवा  भारती द्वारा सामाजिक समरसता के लिए संचालित प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। 

संगोष्ठी में विभाग सेवा प्रमुख सुरेश स्वामी, जिला सेवा प्रमुख गोगराज सुंडा, जिला प्रचारक कृष्णावतार, नगर संघचालक डॉक्टर नरेंद्र सैनी, नगर कार्यवाह राम रतन सैनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रवासी कार्यकर्ता बनवारी लाल गरेड सहित बस्ती की वरिष्ठ माता बहिनें उपस्थित थी।

संगोष्ठी के समापन पर उपस्थित मातृशक्ति ने आगामी पांच दिवसीय दीपोत्सव की परस्पर शुभकामनाएं प्रेषित की। कल्याण मंत्र के पश्चात दीपावली पूजन की सामग्री एवं मिठाई का वितरण किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments