रक्तकोष फाउंडेशन हुआ भारत एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और मानवता के प्रति समर्पण के लिए रक्तकोष फाउंडेशन को भारत बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स – इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित “भारत एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संस्था को देशभर में आयोजित अब तक के सबसे बड़े रक्तदान अभियान के लिए प्रदान किया गया जिसमें 1,50,000 यूनिट से अधिक रक्तदान करवाकर एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया गया।

रक्तकोष फाउंडेशन की स्थापना 14 जून 2018 को मानव सेवा एवं जीवन रक्षा के उद्देश्य से की गई थी। स्थापना के बाद से यह संस्था निरंतर जनसेवा हेतु तत्पर रहते हुए देशभर के हर जरूरतमंद मरीज तक समय पर रक्त पहुँचाने के लिए कार्यरत है। संस्था का प्रमुख उद्देश्य “हर जरूरतमंद को सहजता से रक्त उपलब्ध कराना” को साकार करने के लिए फाउंडेशन ने डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, रक्तदाता नेटवर्क और व्यापक जनजागरूकता अभियानों को अपनाया है।

संस्थापक डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने इस सम्मान पर कहा कि रक्तदान केवल सेवा नहीं, बल्कि जीवनदान है। हर रक्तदाता मानवता का सच्चा प्रहरी है। यह सम्मान उन सभी निस्वार्थ रक्तदाताओं को समर्पित है जिन्होंने अपनी एक बूंद से किसी के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने आगे कहा कि रक्तकोष फाउंडेशन का ध्येय “रक्तदान – सबसे बड़ा मानव धर्म” को समाज में जन-आंदोलन के रूप में स्थापित करना है।

फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल बिश्नोई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सुथार, राष्ट्रीय महासचिव ताराचंद शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नितीशा शर्मा अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इसके साथ ही संभाग, जिला एवं ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियाँ भी रक्तदान शिविरों के आयोजन, जागरूकता अभियानों और आपातकालीन रक्त आपूर्ति के कार्य में सतत रूप से योगदान दे रही हैं।

यह सम्मान न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। रक्तकोष फाउंडेशन ने यह सिद्ध किया है कि संगठित प्रयासों और सेवा भावना से समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और जीवनमूल्य को नई दिशा दी जा सकती है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments