विधायक यादव ने शाहपुरा शहर में की दीपावली की रामा-श्यामा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर शाहपुरा शहर में हर्षोल्लास और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मनीष यादव ने अपने शाहपुरा नगर वासियों के साथ दीपावली की रामा-श्यामा की और सभी को शुभकामनाएँ दीं।


विधायक यादव ने शहर के प्रमुख बाजारों, मंदिरों और मार्गों पर नागरिकों से मुलाक़ात कर दीपावली की मंगलकामनाएँ दीं तथा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवा साथियों के साथ दीपोत्सव की खुशियाँ साझा कीं।

विधायक यादव ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य की जीत और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता के दीप जलाने की प्रेरणा देता है।

विधायक ने इस दौरान स्थानीय मंदिरों में दर्शन किए, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों से भेंट की और शहर की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

नगरवासियों ने भी विधायक यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ दीपावली की शुभकामनाएँ साझा कीं।पूरे शाहपुरा शहर में दीपावली के अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी, सजावट और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। नगर के नागरिकों ने विधायक के साथ दीपावली की रामा-श्यामा कर पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। 

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश खुडानियॉ, पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी, रामेश्वर गोरेठा, जितेन्द्र शर्मा, सतनारायण, बाबूलाल बुनकर, किशोर सिंह शेखावत, गणपत कुम्हार, सूबे सिंह कुम्हार, लक्ष्मीनारायण दादरवाल, वकील खान, लोकेश सामोता, शैतान तुंगड, मनजीत, ओमप्रकाश सहित कई लोग शामिल रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments