लापता बृजलाल का अपना घर आश्रम द्वारा पुनर्वास, 9 माह बाद परिजनों से हुआ मिलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) चित्तौड़ क्षेत्र से मिले एक आश्रयहीन व्यक्ति को “अपना घर आश्रम, उदयपुर” ने नई जिंदगी दी। हितेंद्र बिलोची की सूचना पर आश्रम टीम ने उन्हें रेस्क्यू कर उपचार एवं सेवा हेतु आश्रम में भर्ती किया।

काउंसलिंग के दौरान प्रभुजी ने अपना नाम बृजलाल, निवासी गांव दुधनिया, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) बताकर अपने परिवार से बिछड़ने की जानकारी दी। आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह ने तत्काल पुलिस थाना चर्चा जिला कोरिया से संपर्क कर उनका फोटो एवं विवरण भेजा, जिसके माध्यम से परिवार का पता लगाया गया।

सूचना पाकर बृजलाल के भाई श्रीराम, भतीजे गोरेलाल तथा पड़ोसी राम अधीन उन्हें लेने आश्रम पहुंचे। भतीजे ने बताया कि लगभग 9 माह पूर्व बिना बताए चाचा घर से निकल गए थे। परिजन ने काफी खोजबीन की किंतु कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस द्वारा सूचना देने पर उन्हें उदयपुर आश्रम आने का अवसर मिला।

आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सचिव अशोक कोठारी एवं प्रभारी सुल्तान सिंह ने बृजलाल प्रभुजी को तिलक, उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानपूर्वक परिजनों के साथ उनके गांव के लिए विदा किया |

“अपना घर आश्रम” द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य ने फिर सिद्ध किया है कि यहाँ न केवल सेवा होती है, बल्कि बिछड़े को परिवार और जीवन से जोड़ने का कार्य भी किया जाता है।

आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि साढ़े चार वर्षों में उदयपुर संभाग से 392 आश्रयहीन, निराश्रित, शारीरिक एवं मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों का रेस्क्यू कर आश्रम में सेवा,उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती किया जिसमें से 102 प्रभुजनों को उनके परिजनों से मिला दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments