अक्षय लोकजन पत्रिका का दीपावली विशेषांक हुआ विमोचित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) अक्षय लोकजन पत्रिका दीपावली विशेषांक का विमोचन उदयपुर सांसद मन्ना लाल रावत द्वारा उनके आवास पर किया गया | रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न दृष्टिकोणों से दीपावली पर्व के महत्व एवं सांस्कृतिक, सामाजिक व धार्मिक आयामों पर इस अंक में गहन प्रकाश डाला गया है | उन्होंने प्रकाशक जय किशन चौबे को इसके लिए साधुवाद दिया | 

संपादक मनोहर लाल मुंदड़ा व प्रकाशक जय किशन चौबे ने बताया कि इस अंक में आयुर्वेदिक दोहे, भारतीय सांस्कृतिक धरोहर, मीरा एवं वाल्मीकि जी के उपदेश, और पर्व से जुड़ी विविध कथाएं शामिल हैं। साथ ही, स्वास्थ्य लाभ पर विशेष लेख, बाल कथाएँ, और हाड़ा योद्धा कुम्भा पर भी विस्तृत चर्चाएँ प्रस्तुत की गई हैं।

अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा ने बताया कि पत्रिका के संपादकीय दल ने इस संस्करण में पारंपरिक और आधुनिक दोनों रूपों में दीपावली के उत्सव की महत्ता को समेटा है, जिसमें सामाजिक सद्भाव, प्रकृति संरक्षण एवं आध्यात्मिकता की झलक भी देखने को मिलती है। 

अक्षय लोकजन पत्रिका का यह विशेषांक दीपावली के पावन अवसर पर पाठकों को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध सामग्री प्रदान करता है | विमोचन करने वालों मैं सांसद मन्ना लाल जी रावत, प्रकाशक जय किशन चौबे, संपादक मनोहर लाल मुंदड़ा, अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा,  लोकेश पालीवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे | 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments