अपना घर आश्रम भरतपुर के लिए केबीसी में बिग बी अमिताभ की हर सही जवाब पर अनूठी पहल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) कौन बनेगा करोड़पति 2025 के मंच से अपना घर आश्रम भरतपुर के प्रभु जनों के लिए बिग बी अमिताभ बच्चन ने अनूठी पहल की है उन्होंने अपना घर आश्रम के प्रभु जनों के लिए 3300 - 3300 किलो घी, चावल और आटा समर्पित किया।

लोकप्रिय टेलीविजन शो "कौन बनेगा करोड़पति 2025" केबीसी के मंच पर महानायक अमिताभ बच्चन की अनूठी पहल का प्रसारण 23 अक्टूबर को होगा।

अपना घर आश्रम उदयपुर के अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि इस एपिसोड को 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड किया गया। एपिसोड में शो के प्रतिभागियों की ओर से दिए गए प्रत्येक सही उत्तर पर अपना घर आश्रम भरतपुर में रह रहे प्रभु जनों के लिए 100 किलो घी, 100 किलो चावल और 100 किलो आटा समर्पित किया गया।

इस शो में प्रतिभागियों ने 33 सवालों के सही उत्तर दिए इस तरह 3300 किलो घी, 3300 किलो चावल और 3300 किलो आटा अपना घर आश्रम भरतपुर के प्रभु जनों के लिए दिया गया। यह विशेष एपिसोड 23 अक्टूबर को रात 9:00 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

शो के अंतिम चरण में अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ बी एम भारद्वाज वह उनकी धर्म पत्नी डॉक्टर माधुरी भारद्वाज  को मंच पर आमंत्रित किया गया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपना घर संस्था की ओर से पिछले 25 वर्ष से की जा रही नि:स्वार्थ सेवा के बारे में बताया।

ज्ञात रहे कि इसके पूर्व भी 25 अक्टूबर 2019 को अपना घर आश्रम संस्थापक डॉक्टर बी एम भारद्वाज एवं माधुरी भारद्वाज ने केबीसी के "कर्मवीर एपिसोड" में भाग लिया उस समय अपना घर की सेवाओं से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने खुद की ओर से 11 लाख  रुपए की आर्थिक सहायता और 1100 जोड़ी कुर्ता - पजामा प्रभु जनों के लिए प्रदान किए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments