रोगियों के लिए वितरित की आयुर्वेदिक खीर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शरद पुर्णिमा के अवसर पर जन्मभूमि सेवा संघ रतननगर के सौजन्य से कस्बे के ओंकार आश्रम में श्वास, नजला व दमा आदि रोगियों के लिए आयुर्वेदिक खीर वितरित की गई।

वैदिक कन्या गुरुकुल ट्रस्ट फतुही के संचालक योगगुरु सुखानंद महाराज व वैद्य देवीदत द्वारा आयुर्वेदिक औषधियां व भस्म डालकर औषधीय खीर बनाई गई। औषधीय खीर देर रात्रि तक चंद्रमा की रोशनी में रखी गई। रात्रि 2 बजे से उक्त रोग से पीड़ित रोगी को औषधीय खीर का वितरण किया गया।

योगगुरु सुखानंद महाराज ने कहा कि व्यक्ति को स्वस्थ और निरोग होने के लिए प्रकृति के समीप रहना चाहिए व रोजाना योगाभ्यास करना चाहिए।उन्होंने कहा कि यह आयुर्वेदिक औषधिय खीर स्वांस, नजला व दमा रोगी के लिए रामबाण औषधि है । रात 8‌ बजे से औंकार आश्रम में नेमीचंद एंड पार्टी की ओर से भजन कीर्तन किया गया।

गायक कलाकार नेमीचंद कटारिया ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज़ किया। गजानंद सैनी, जय गणेश, नंदकिशोर सैनी व रामरतन कटारिया ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर मंत्र मुग्ध किया।

कार्यक्रम में आश्रम के मंहत विष्णु प्रसाद, राधेश्याम कटारिया, सम्पतलाल कटारिया, मदनलाल गहलोत, महेश कटारिया, योगाचार्य शंकरलाल सैनी, गिरधारीलाल सिंगोदिया, दिनेश शर्मा, सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रतननगर, थैलासर रामगढ़ , चूरू व आसपास के क्षेत्रों से लगभग 260 रोगियों ने औषधिय खीर का सेवन किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments