अपना घर आश्रम में 8 माह बाद भाई से हुआ भावुक मिलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम, उदयपुर द्वारा सेवा एवं मानवता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक निराश्रित व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाया गया। पुलिस थाना रेलवे स्टेशन प्रतापनगर से बृजलाल सैनी द्वारा मिली सूचना पर आश्रम की रेस्क्यू टीम द्वारा एक असहाय एवं निराश्रित पुरुष को रेस्क्यू कर आश्रम में सेवा,उपचार और पुनर्वास हेतु भर्ती किया गया।


आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि जिस समय प्रभुजी को रेस्क्यू किया उस समय उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वो अपने बारे में कोई जानकारी देने में असमर्थ थे।

आश्रम में नियमित सेवा एवं उपचार से उनकी मानसिक स्थिति में सुधार होने लगा। नियमित काउंसलिंग के दौरान प्रभुजी ने अपना नाम शिवजी, निवासी गांव चंदौली, जिला इटावा (उत्तर प्रदेश) बताया। आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह ने त्वरित प्रयास करते हुए चंदौली क्षेत्र में संपर्क स्थापित किया। वकील देवेंद्र नारायण शास्त्री एवं योगेंद्र सिंह की मदद से परिवार तक सूचना पहुंचाई गई। जिसके बाद परिजनों से शिवजी प्रभुजी की बात कराई गई। परिवार में खुशियां छा गई।

कल गुरुवार को शिवजी प्रभुजी को लेने उनके भाई  रोहित चौहान एवं चाचा रामलखन सिंह चौहान उदयपुर आश्रम पहुंचे। परिजनों ने बताया कि होली से पूर्व शिवजी बिना बताए ही घर से चले गए थे और पुलिस थाना में उनकी गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, परंतु लगातार खोज के बावजूद सफलता नहीं मिली थी। 

आश्रम की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात, आश्रम सचिव  अशोक कोठारी, सह-सचिव  सुनील चौहान, वित्त सचिव  प्रकाश जोशी, सदस्य  मंजू शर्मा तथा प्रभारी  सुल्तान सिंह के द्वारा  शिवजी को तिलक, उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानपूर्वक परिजनों को सुपुर्द किया गया।

इस पुनर्मिलन के भावुक क्षण में परिजनों ने आश्रम परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और सेवा कार्यों की सराहना की।अपना घर आश्रम ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि सच्ची सेवा वही है, जो एक जीवन को सम्मान और एक परिवार को पुनः मिलन का सुख प्रदान करे। मानवता का यह उज्ज्वल उदाहरण समाज को प्रेरित करता रहेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments