विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक का सक्रिय योगदान और जनभागीदारी नितांत आवश्यक- पीएम नरेंद्र मोदी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 127वे संस्करण को शहर के सुभाष सर्किल स्थित पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के कार्यालय पर राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। 

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा का पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित भारत के निर्माण हेतु प्रत्येक नागरिक से सक्रिय योगदान और जनभागीदारी का होना आवश्यक है। 

उन्होंने सभी में राष्ट्रप्रेम और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त करने पर जोर दिया। उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी को अपनाने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे जन-जागरण अभियानों के माध्यम से प्रकृति व मातृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा और दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने हम सभी में नई ऊर्जा, प्रेरणा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की भावना को और दृढ़ किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी होता है, जिससे कार्यकर्ताओं में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। 

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार तो होता ही है साथ ही उनके हर शब्द में विकसित भारत का विजन और जनशक्ति का विश्वास झलकता है। विधानसभा क्षेत्र चौमूं में विधानसभा के बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के साथ संस्करण को सुना गया। 

इस अवसर पर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर गागोरिया, गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव  सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments