संस्कृति को बचाने के संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) शांति नगर सेवा समिति द्वारा नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें संत-महंतों की दिव्य उपस्थिति में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना विधिवत रूप से करवाई गई।

समिति के अध्यक्ष शशांक साहू ने इस अवसर पर कहा कि संत और महंत हमारी सनातन संस्कृति के ऐसे दीपक हैं, जो स्वयं जलकर समाज को धर्म और संस्कृति का प्रकाश देते हैं। हर हिंदू अनुष्ठान संतों की उपस्थिति से ही पूर्णता प्राप्त करता है। 

इस अवसर पर श्री 108 महंत मेवाड़ महामंडलेश्वर नौनिधि दास, महंत श्री 108 हर्षिता दास, महंत श्री 108 विरम नाथ सहित कुल 11 संत-महंतों द्वारा 108 दीपों की महाआरती सम्पन्न कराई गई, जिससे समस्त वातावरण भक्तिभाव और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। 

कार्यक्रम में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह राजावत, चैन सिंह राजावत, ओम प्रकाश राव, वार्ड पार्षद लोकेश गौड़, राहुल सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समस्त संत-महंतों ने इस आयोजन के लिए शांति नगर सेवा समिति के उपाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह सांखला, संयोजक हिम्मत सिंह राठौड़, महासचिव सिद्धार्थ सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा एवं समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए समाज को सनातन संस्कृति की दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। शान्ति नगर सेवा समिति द्वारा किया गया यह नवरात्रि आयोजन उदयपुर में पहला ऐसा कार्यक्रम होगा जब 11 महंत के हाथों स्थापना और भव्य आरती हुई और युवाओं ने अपनी संस्कृति को सर्वप्रथम स्थान दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments