नवरात्रि के पांचवें दिन होती है स्कंदमाता की पूजा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) इस समय शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। आज पंचम नवरात्रि है। नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। स्कंदमाता माता अपने भक्तों पर पुत्रवत स्नेह लुटाती हैं और उनकी कृपा से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। मान्यता है कि इस दिन मां की उपासना करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।

माता स्कंदमाता का यह स्वरूप विशेष रूप से नवरात्र की पंचमी तिथि पर पूजनीय माना गया है। मां स्कंदमाता की गोद में भगवान कार्तिकेय विराजमान हैं, इस कारण उन्हें स्कंदमाता कहा जाता है। माता कमल के आसन पर बैठी हैं, इसलिए उन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। मां के वाहन का स्वरूप सिंह है, जो उनकी शक्ति और साहस का प्रतीक है। इसके अलावा, स्कंदमाता को गौरी, माहेश्वरी, पार्वती और उमा नामों से भी जाना जाता है। उनकी पूजा से संतान सुख, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति के योग बनते हैं।आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से नवरात्रि के पांचवें दिन पर स्कंदमाता कि पूजा विधि, आरती व मंत्र-

स्कंदमाता कि पूजा विधि:

पंचमी तिथि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद मां को पुष्प, रोली और कुमकुम अर्पित करें। मिष्ठान और पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं। भक्ति और ध्यान के साथ मां की आरती करें। पूजा के दौरान मां का ध्यान अधिक से अधिक करें और मन में शुद्ध विचार रखें।

स्कंदमाता कि भोग और रंग:

मां स्कंदमाता को केले और खीर का भोग विशेष प्रिय है। उनके पूजन में सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, वहीं पीले रंग के वस्त्र भी पूजा के दौरान धारण किए जा सकते हैं। सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है, जो मां की उपासना में और अधिक शक्ति प्रदान करता है।

स्कंदमाता कि संतान सुख और आशीर्वाद:

मां स्कंदमाता की पूजा से संतान सुख की प्राप्ति होती है। उन्हें विद्यावाहिनी दुर्गा भी कहा जाता है। माता की कृपा से भक्त के जीवन में अलौकिक शक्ति, सुख-शांति और समृद्धि आती है। उनकी उपासना से मानसिक तनाव दूर होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

स्कंदमाता कि मंत्र:

"या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:"

स्कंदमाता कि आरती:

"जय तेरी हो स्कंद माता, पांचवा नाम तुम्हारा आता।

सब के मन की जानन हारी, जग जननी सब की महतारी।

तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं, हरदम तुम्हे ध्याता रहूं मैं।

कई नामो से तुझे पुकारा, मुझे एक है तेरा सहारा।

कहीं पहाड़ों पर है डेरा, कई शहरों में तेरा बसेरा।

हर मंदिर में तेरे नजारे गुण गाये, तेरे भगत प्यारे भगति।

अपनी मुझे दिला दो शक्ति, मेरी बिगड़ी बना दो।

इन्दर आदी देवता मिल सारे, करे पुकार तुम्हारे द्वारे।

दुष्ट दत्य जब चढ़ कर आये, तुम ही खंडा हाथ उठाये।

दासो को सदा बचाने आई, चमन की आस पुजाने आई।"

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments