नवरात्रि के पांचवें दिन होती है, मां स्कंदमाता की पूजा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) नवरात्रि के पांचवें दिन आदिशक्ति मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, मां स्कंदमाता भक्तों पर अपने पुत्र के समान प्रेम या स्नेह लुटाती हैं। मान्यता है कि मां की उपासना करने से नकारात्मक शक्ति दूर होती हैं और मनवांछित फल मिलने के साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

मां स्कंदमाता की विधि-विधान से आराधना करने से साधक के लिए मोक्ष का रास्ता भी सुलभ हो जाता है। यह भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता हैं, इसी कारण इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है। जानें मां स्कंदमाता का स्वरूप, पूजा विधि, भोग, मंत्र, पुष्प, शुभ रंग व आरती।

मां स्कंदमाता का स्वरूप: मां स्कंदमाता एक शेर पर विराजमान हैं और उनके चार हाथ हैं। मां की गोद में भगवान स्कंद बालरूप में बैठे हुए हैं। मां के दाहिनी भुजा में भगवान स्कंद हैं, दाहिनी ओर की नीचे वाली भुजा में कमल का फूल है। बाईं ओर की ऊपर वाली भुजा वरमुद्रा में हैं और नीचे वाली भुजा में भी कमल का पुष्प है।

मां स्कंदमाता पूजा विधि: सबसे पहले सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद मां को कुमकुम, रोली, पुष्प, फल, मिठाई, पान का पत्ता, लौंग, इलायची व श्रृंगार का सामान अर्पित करें। मां के सामने धूप, दीप जलाएं और अंत में आरती उतारें।

मां मां स्कंदमाता का प्रिय भोग: नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाया जाता है। इस दिन केले की खीर, केले से बनी मिठाई या केले का हलवा भी मां को भोग के रूप में अर्पित करने से मां के प्रसन्न होने की मान्यता है। इसके अलावा मां को फल, मिठाई, मिश्री व खीर का भोग लगाया जा सकता है।

मां स्कंदमाता का प्रिय रंग: नवरात्रि के पांचवें दिन का शुभ रंग पीला व सफेद माना गया है। कहते हैं कि मां स्कंदमाता के पूजन में श्वेत या पीले रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ होता है।

मां स्कंदमाता प्रिय पुष्प: मां स्कंदमाता को कमल का पुष्प अतिप्रिय है। कमल के पुष्प पर विराजमान होने के कारण मां को पद्मासन भी कहा जाता है। इसके अलावा मां स्कंदमाता को गुलाब व गुड़हल के लाल पुष्प भी अर्पित किए जा सकते हैं।

मां स्कंदमाता मंत्र:

सरल बीज मंत्र- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कन्दमातायै नमः॥

ध्यान मंत्र- सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।

शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥

स्तुति मंत्र- या देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मां स्कंदमाता आरती:

जय तेरी हो स्कंद माता

पांचवां नाम तुम्हारा आता।

सब के मन की आस पुराती,

तेरी महिमा सब जग गाता।

कही पहाड़ों पर है डेरा,

कई शहरों में तेरा बसेरा।

हर मंदिर में तेरे नजारे,

गुण गाए तेरे भक्त प्यारे।

भक्ति अपनी हमें दिला दो,

शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो।

इंद्र आदि देवता मिल सारे,

करे पुकार तुम्हारे द्वारे।

दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए,

तू ही खंडा हाथ उठाए।

दासों को सदा बचाने आई,

भक्त की आस पुजाने आई।

स्कंदमाता जी की आरती जो कोई गावे,

कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे।

जय तेरी हो स्कंद माता,

पांचवां नाम तुम्हारा आता।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments