सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव का किया अभिनंदन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर देहात की बैठक उदयपुरिया हरमाड़ा में राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम मेहता एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव कन्हैया लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता मे संपन्न हुई |

जिला कोषाध्यक्ष गजानंद शर्मा एवं आमेर तहसील अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि बैठक में महासभा की आगामी सामाजिक गतिविधियों एवं समाज विकास के बिंदुओं पर मंथन हुआ तथा महासभा द्वारा गांव-गांव में मासिक बैठक आयोजित कर सामाजिक विषयों पर समाज बंधुओ से संवाद करने एवं जरूरतमंद प्रतिभावान विद्यार्थियों को चिन्हित करने का निर्णय लिया गया जिनसे उन्हें भगवान परशुराम शिक्षा संबल अभियान के तहत सहायता उपलब्ध कराई जा सके |

जिला उपाध्यक्ष मुकेश मेहता ने बताया कि इस अवसर पर महासभा द्वारा हाल ही में संपन्न सर्व ब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 में सक्रिय भागीदारी, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम मेहता एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव कन्हैया लाल शर्मा का महासभा का दुपट्टा एवं साफा बंधवाकर भगवान परशुराम जी की तस्वीर भेंट कर के अभिनंदन किया |

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री उषा शर्मा को नियुक्ति पत्र भेंट किया गया | इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष गजानंद शर्मा, आमेर तहसील अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए | जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments