नवरात्रि के चौथे दिन होती है, मां कूष्मांडा पूजा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की पूजा करने से रोग, शोक व कष्ट दूर होते हैं और धन, यश व आय में वृद्धि होती है। मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप की उपासना से घर में सुख-समृद्धि व उन्नति आने की भी मान्यता है।

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, मां कूष्मांडा सूर्यमंडल के भीतर के लोक में वास करती हैं और मां के शरीर की कांति भी सूर्य के समान तेज हैं। मां के तेज व प्रकाश से सभी दिशाएं प्रकाशित हो रही हैं। आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से मां कूष्मांडा की पूजा विधि, स्वरूप, प्रिय भोग, पुष्प, शुभ रंग व मंत्र।

मां कूष्मांडा का स्वरूप: मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इसलिए मां को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है। मां के सातों हाथ में क्रमश: कमंडल, धनुष, बाण, कमल (पुष्प), अमृतपूर्ण कलश, चक्र, गदा व जपमाला है। मां कूष्मांडा की सवारी शेर है।

मां कूष्मांडा की पूजा विधि: सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद मां कूष्मांडा का ध्यान करते हुए मां दुर्गा को धूप, गंध, अक्षत, लाल पुष्प, फल, श्रृंगार का सामान व मिठाई आदि अर्पित करें। माता रानी को भोग लगाएं। अंत में मां की आरती उतारें और मंत्रों का जाप करें।

मां कूष्मांडा का प्रिय भोग: मान्यता है कि मां कूष्मांडा का प्रिय भोग मालपुआ है। इसके अलावा मां को दही व हलवे का भोग भी लगाया जा सकता है। मान्यता है कि मां को उनका प्रिय भोग लगाने से भक्त को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मां कूष्मांडा प्रिय फूल: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मां कुष्मांडा को लाल रंग के फूल प्रिय हैं, जैसे- लाल कमल, लाल गुड़हल और गेंदे के फूल। कहते हैं कि मां कूष्मांडा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

नवरात्रि के चौथे दिन का शुभ रंग: नवरात्रि के चौथे दिन का शुभ रंग हरा माना गया है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा को हरा रंग अतिप्रिय है।

मां कूष्मांडा के मंत्र: मां कूष्मांडा के मुख्य मंत्र इस प्रकार हैं-

मां कूष्मांडा का मंत्र (मंत्र): ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः॥

मां कूष्मांडा का बीज मंत्र: ऐं ह्रीं क्लीं कूष्मांडायै नमः

मां कूष्मांडा का स्तुति मंत्र: या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मां कूष्मांडा की आरती-

कूष्मांडा जय जग सुखदानी।

मुझ पर दया करो महारानी॥

पिगंला ज्वालामुखी निराली।

शाकंबरी माँ भोली भाली॥लाखों नाम निराले तेरे ।

भक्त कई मतवाले तेरे॥

भीमा पर्वत पर है डेरा।

स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥

सबकी सुनती हो जगदंबे।

सुख पहुँचती हो माँ अंबे॥

तेरे दर्शन का मैं प्यासा।

पूर्ण कर दो मेरी आशा॥

माँ के मन में ममता भारी।

क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥

तेरे दर पर किया है डेरा।

दूर करो माँ संकट मेरा॥

मेरे कारज पूरे कर दो।

मेरे तुम भंडारे भर दो॥

तेरा दास तुझे ही ध्याए।

भक्त तेरे दर शीश झुकाए॥

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments