प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किए सेवा कार्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज चौमूँ विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के मार्गदर्शन अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, फल वितरण चिकित्सा शिविर आदि सेवा के कार्य कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।


नगर मंडल चौमूँ अध्यक्ष बाबूलाल सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप जिला अस्पताल और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर फल वितरण किए गए। भाजपा देहात मंडल बांसा अध्यक्ष शंकर लाल गागोरिया के नेतृत्व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चीथवाड़ी में सफाई अभियान व वृक्षारोपण किया गया। भाजपा देहात मंडल कालाडेरा अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में श्री गोपाल गोशाला कानरपुरा में गायो को गुड़ और हरा चारा खिलाया गया और भाजपा देहात मंडल गोविन्दगढ़ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी और इस अवसर पर आमजन और समस्त कार्यकर्ताओं से अपील है कि ‘’सेवा परमो धर्म’’ के ध्येय वाक्य के साथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में आयोजित हो रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि आदरणीय मोदी जी ने निचले वर्ग को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जनधन योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना सहित अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों का जीवन बदला है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अर्चना कुमावत, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व सरपंच बाबूलाल जडवाल, उपाध्यक्ष दिनेश कुमावत, उपाध्यक्ष शंभू सिंह, धर्मेंद्र, रामेश्वर स्वामी, गजेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री कृष्णास्वामी , कमल स्वामी, धर्मेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष प्रभु शर्मा सुरेश स्वामी, संयोजक बाबूलाल मालेरिया, सह संयोजक बाबूलाल पुजारी, सुरेश जांगिड़, सरपंच मांगी लाल, महेश शर्मा,पंस सुमन बुनकर, जिला सह संयोजक प्रकाश हाटवाल, पूर्व अध्यक्ष श्री राम जी, युवा अध्यक्ष नानूराम पीपलोदा, पूर्व पं सं कालूराम, औंकार खटीक,गणपत, पप्पू, जितेंद्र,मोहन, रमेश सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments