करतार सिंह जाखड़ ने विद्यार्थियों को भेंट किए निःशुल्क परिधान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) नृसिंहपुरी ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झांकड़ा एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के साठ नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों के चेहरों पर उस समय अनुपम उल्लास छा गया, जब भामाशाह रजिस्ट्रार करतार सिंह जाखड़ ने सभी बच्चों को स्नेहपूर्वक निःशुल्क टी-शर्ट एवं टाउजर भेंट किए।

प्रधानाध्यापिका ममता जाट ने बताया कि बच्चे ही भारत का भविष्य है। नवपरिधान धारण करते ही बच्चों की आँखों में आत्मविश्वास और आनंद की चमक तैर उठी। विद्यालय परिसर तालियों और मुस्कानों से गूंज उठा। शिक्षकों ने इस पहल को सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बालकों के मनोबल को ऊँचाइयाँ प्रदान करते हैं और शिक्षा के प्रति उनमें नवीन ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी करतार सिंह जाखड़ ने कहा कि “बच्चे ही राष्ट्र का वास्तविक भविष्य हैं। यदि उन्हें बचपन से ही प्रोत्साहन और सहयोग मिले तो वे निश्चित ही ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे। मेरा छोटा-सा योगदान उनके चेहरे पर मुस्कान और पढ़ाई के प्रति उत्साह लाए, यही मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने करतार सिंह जाखड़ के इस सार्थक एवं प्रेरणादायक योगदान का हृदय से स्वागत किया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुगनाराम सैनी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार की पहलें शिक्षा और बाल कल्याण की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला सिद्ध होती हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments