इग्नू जयपुर ने किया हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), क्षेत्रीय केंद्र, जयपुर द्वारा "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ दोपहर 2:30 बजे वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया के नेतृत्व में हुआ। तिरंगा रैली में वार्ड काउंसलर एडवोकेट एसपी यादव, समाज कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार के उप निदेशक बीपी चंदेल, राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षक विनय कुमार गुप्ता एवं स्थानीय पुलिस मानसरोवर स्टेशन के कर्मचारियों ने इस रैली में भाग लेकर इसे भव्य बनाया। 

इस अवसर पर क्षेत्रीय केंद्र के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली में इग्नू के अधीन अध्ययन केंद्रों के समन्वयक, परामर्शदाता, वि‌द्यार्थी एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर "वंदे मातरम", "भारत माता की जय जैसे देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. ममता भाटिया ने सभी प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान देशवासियों को राष्ट्र के प्रति गर्व और जिम्मेदारी का एहसास कराता हैं | 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments