जैन सोश्यल ग्रुप उदयपुर द्वारा डेंटल कैंप आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) जैन सोश्यल ग्रुप (मेन) उदयपुर की मासिक बैठक विज्ञान समिति सभागार में  आयोजित हुई | त्रिशला दक एवं टीम द्वारा प्रार्थना गीत व कमल कोठारी द्वारा फेडरेशन सूत्र वाचन के पश्चात सदस्यों को योगाभ्यास कराया गया। अध्यक्ष के. एस. नलवाया ने सभी का स्वागत करते हुए बताया की ग्रुप द्वारा गत तीन माह में 61 सेवा के कार्य किए गए | सचिव गौतम नागौरी ने आगामी तीन माह के प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सदस्यों को ग्रुप के पोर्टल पर अपनी वांछित जानकारी अपडेट करने का आव्हान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् डॉ. एम. जी. वार्ष्णेय व विशेष रूप से आमंत्रित मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा का सभी कार्यकारिणी द्वारा अभिनंदन किया |

डॉ. एम. जी. वार्ष्णेय ने सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि प्लास्टिक मुक्त होना संभव नहीं है। परंतु पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक की थेलियों/बोतलों को इधर उधर नहीं फेंक कर उसे एकत्रित कर रीसाइकिल करना होगा | प्रत्येक ख़ुशी के अवसर पर घर के बाहर अथवा आसपास एक पेड़ अवश्य लगाए | खरीददारी करने के लिए पुरानी आदत को पुनर्जवित कर कपड़े की थेली/थेला ले जाना प्रारम्भ करना होगा| अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम व रूफ टॉप सोलर प्लांट अवश्य लगाए ।

अपने उद्बोधन में प्रो विमल शर्मा ने कहा की सभागार में उपस्थित 200+ की संख्या आपके संघठन की लोकप्रियता व एकता का प्रतीक है व ऐसे समूह के मीडिया प्रभारी का दायित्व निभाने में मुझे खुशी का अनुभव हो रहा है| उन्होंने समूह द्वारा स्कूलों में स्टेशनरी एवं कंप्यूटर भेंट करना, गरीब महिलाओं को हाथ की सिलाई मशीन वितरण, वृद्धाश्रम में निवासरत को खाना खिलाना व जीव दया के कार्यक्रमो की विशेष सरहाना करते हुए सभी को साधुवाद दिया |

राजेन्द्र कुमार खोखावत ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर जेएसजी बैनर तले एक निराश्रित महिला को सिलाई मशीन भेंट की। इस अवसर पर सभागार के बाहर सिटी डेंटल एंड इम्प्लांट सेंटर के चिकित्सक डॉ. रजत वार्ष्णेय एवं डॉ. अंकिता गुप्ता  डेंटल चेकअप शिविर लगा कर करीब 150 सदस्यों ने दाँतों की जाँच एवं एक्सरे किये।

डॉ. रजत वार्ष्णेय ने सदन को संबोधित करते हुए दाँतो के रखरखाव एवं इम्प्लांट के संबंध में सदस्यों को विस्तृत जानकारी देकर उनकी जिज्ञासाएं शांत की | इस अवसर पर पूर्व में दो बार केबीसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर किरन जैन का सम्मान किया गया | जून माह में जिन सदस्यो की वैवाहिक वर्षगांठ/जन्मतिथि थी, उनका स्वागत - अभिनंदन किया गया। अंत में उपाध्यक्ष कमल कोठारी ने सभी का आभार व्यक्त कर राष्ट्रगान एवं स्व-रूची भोजन हेतु आमंत्रित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments