लर्न गीता पंचवर्षीय महोत्सव का भव्य आयोजन, शोभायात्रा एवं सत्संग कार्यक्रम संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) गीता परिवार द्वारा संचालित "लर्न गीता कार्यक्रम" की पंचवर्षीय पूर्णता के उपलक्ष्य में रविवार को गीता पंचवर्षीय महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। गीता परिवार के प्रचारक सदस्य गोपाल कनेरिया ने जानकारी दी कि आयोजन का शुभारंभ अशोक नगर स्थित साण्डेश्वर महादेव मंदिर में गीता पूजन से हुआ। इसके पश्चात गीता ध्वज, शंखध्वनि, भजन-कीर्तन और साधकों के उल्लासपूर्ण नृत्य के साथ एक शोभायात्रा निकाली गई, जो गीता रामायण सेवा संघ भूपालपुरा स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुँची।


अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं अथिति परिचय स्वागत के बाद गीता के अध्याय 12 एवं 15 का उपस्थित गीता साधकों द्वारा सामूहिक पाठ किया गया। एच आर दवे एवं डॉ. शीतल जोशी द्वारा मनोगत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रविंद्र श्रीमाली, अध्यक्ष – गीता रामायण सेवा संघ ने कहा कि गीता का संदेश जीवन में स्थिरता और दिशा देता है। यह केवल ग्रंथ नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है।

प्रदीप कुमावत, निदेशक – आलोक संस्थान ने कहा कि आज के शिक्षा क्षेत्र में गीता जैसे ग्रंथों का समावेश आवश्यक है, जिससे बच्चों में मूल्य आधारित सोच और चरित्र निर्माण हो सके।

समाजसेवी प्रताप राय चुग ने कहा कि जीवन में सफलता का आधार गीता का कर्मयोग है। यदि हम गीता को जीवन में उतारें तो समाज में समरसता, सेवा और सद्भाव अपने आप आ जाएगा।

पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि गीता भारतीय संस्कृति का आधारस्तंभ है, जिससे प्रेरणा लेकर हम राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं।

महंत इंद्र देवदास और महंत नारायण वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि गीता का ज्ञान हर युग में प्रासंगिक है। यह लोक और परलोक दोनों का कल्याण करने वाला है।

लक्ष्मण पुरी गोस्वामी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि गीता का प्रचार केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक पुनर्जागरण का माध्यम है। आज की पीढ़ी को गीता के माध्यम से आत्मिक बल और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाने की आवश्यकता है। गीता मन, वचन और कर्म में समरसता स्थापित करती है। कार्यक्रम में प्रार्थना सुभाष मेहता द्वारा प्रस्तुत की गई।

गीता परिवार का परिचय स्वामी गोविंद गिरी की शिष्या, गीता मर्मग्य संतोष दीदी ने दिया। किशोर पाहुजा ने लर्न गीता कार्यक्रम की उपलब्धियों को  विस्तार से बताया। संपतलाल माहेश्वरी ने सभी का आभार ज्ञापित किया। संचालन पूर्णिमा व्यास एवं गिरधारीलाल ने संयुक्त रूप से किया। गीता आरती के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए गीता साधकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने गीता के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments