जन भागीदारी आंदोलन का रूप ले रहा वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर जिले में संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान को अभूतपूर्व जन सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत जिले में प्रतिदिन आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों में आमजन बड़ी तादाद में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

मंगलवार को वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान के तहत रामपुरा डाबड़ी उपखंड के ग्राम मुंडोता में जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा एवं जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा निर्मित फार्म पौंड का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमा देवी चौपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जन-जन की भागीदारी से प्रदेश में जल संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक एवं भागीरथी फैसला साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख एवं जिला कलक्टर ने पौधारोपण भी किया। 

वहीं, वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने सांभरलेक में फल वाटिका का शुभारंभ किया एवं ग्राउंड वाटर रिचार्ज शॉफ्ट का पूजन भी किया। वहीं, माधोराजपुरा में भी उपखंड अधिकारी राजेश कुमार मीणा की मौजूदगी में ग्राउंड वाटर रिचार्ज शॉफ्ट का शिलान्यास किया गया। आमेर के घटवाड़ा में उपखंड अधिकारी बजरंग लाल स्वामी की अध्यक्षता में वंदे गंगा रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। 

बुधवार को वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान के तहत जोबनेर के ग्राम कालक में, चाकसू के बाडोदिया, माधोराजपुरा के झाडला, चौमूं के कुशलपुरा, शाहपुरा के मामतोरी, सांभरलेक के हवसपुरा, जमवारामगढ़ के राहोरी, किशनगढ़ रेनवाल के मंढ़ाभीम सिंह, दूदू के पडासोली, मौजमाबाद के झरना, फागी के मैंदवास, रामपुरा डाबड़ी के महेशवास कलां एवं सांगानेर के देवलिया ग्राम में वंदे गांगा रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आमजन भी बड़ी तादाद में शिरकत करेंगे। वंदे गंगा रात्रि चौपाल में आम जन को जल संरक्षण की विभिन्न विधियों की जानकारी दी जाएगी साथ ही आमजन को जल सरंक्षण के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments