Rashifal: आज 19 जून 2025 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।19 जून को आषाढ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज के दिन गुरूवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। इसलिए, इस दिन भगवान विष्णु या उनके अवतार भगवान कृष्ण की पूजा की जाती हैअंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 19 जून 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशिआज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। करियर में उन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। भविष्य के लिए अपने धन की योजना बना सकते हैं। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा लाभकारी रहेगी।

वृषभ राशिआज आपके सितारे आपके पक्ष में दिख रहे हैं। आपके माता-पिता का सहयोग मिलने से वित्तीय परेशानियां खत्म हो सकती है। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाने के लिए धैर्य से काम लें। रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो एक-दो दिन रुकें। आज आप घर के छोटे सदस्यों के साथ बातचीत करके अपने खाली समय का अच्छा उपयोग कर सकते हैं। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशिआज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। किसी का कर्ज लिया है, तो उससे छुटकारा मिल सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। ऐसे में यह आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है। जो लोग अभी भी बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी नौकरी पाने के लिए आज ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कड़ी मेहनत से ही आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा।

कर्क राशिअगर आज आप लंबी दूरी की यात्रा करने वाले हैं, तो सतर्क रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आपका दिन रोमांस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। कारोबारियों को लॉन्ग टर्म में लाभ होने के संकेत हैं। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। 

सिंह राशिआज आपको जीवनसाथी के साथ अनबन से बचना चाहिए। धन की स्थिति में सुधार होगा। अपनों का साथ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मित्र के सहयोग से कारोबार में विस्तार हो सकता है। मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

कन्या राशिआज कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा लेकिन अति उत्साही होने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज आपको धन की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके सामने नई समस्याएं सामने आएंगी-खासकर अगर आप चीजों को कूटनीतिक तरीके से नहीं संभालेंगे।

तुला राशितुला राशि वालों के आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई उत्सव हो सकता है। व्यापारिक वृद्धि के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।आज का दिन आपके साथी के रोमांटिक पक्ष की चरम सीमा को दिखाएगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि- धनु राशि वालों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति होगी। आज धन का आगमन आपको कई आर्थिक परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है। अपने व्यक्तिगत मामलों को किसी के साथ शेयर न करें। आज जीवनसाथी आपको सरप्राइज दे सकता है। आज किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा लेकिन साझेदारों से आपको कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशिआज मकर राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। माता-पिता से धन मिल सकता है। दोस्तों के साथ शाम मौज-मस्ती के साथ-साथ वेकेशन की प्लानिंग बनाने के लिए भी अच्छी रहेगी। अपने साथी पर किसी भी चीज के लिए दबाव नहीं डालें।

कुंभ राशिकुंभ राशि वालों की आज वाणी में मधुरता रहेगी, लेकिन मन परेशान भी हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर किसी कारणवश कोई कार्य लंबित रहने से शाम को आपको अपना बहुमूल्य समय देना पड़ेगा। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत सारा पैसा खर्च करने वाले हैं, लेकिन बहुत बढ़िया समय बीतेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मीन राशिआत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि देंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर फाइनेंस पर चर्चा कर सकते हैं और अपने भविष्य के लिए अपने धन की योजना बना सकते हैं। आज कार्यस्थल पर आपका समय अच्छा समय बीतेगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments