विधायक मनीष यादव ने संजय स्मृति वन में बेजुबानों की उपेक्षा पर जताई गहरी चिंता

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

शाहपुरा (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित शाहपुरा-विराटनगर के समीप संजय स्मृति वन की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय विधायक मनीष यादव ने राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा को पत्र लिखकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।


विधायक ने पत्र में वन क्षेत्र में रहने वाले वन्य जीवों, विशेष रूप से हजारों बंदरों की दुर्दशा और विस्थापित व्यापारियों के पुनर्वास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है। यादव ने बताया कि लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा यह वन स्थल विभागीय लापरवाही का शिकार हो रहा है। 

उन्होंने पत्र में कहा कि पहले से ही विभाग की डीपीआर में यह स्पष्ट किया गया था कि संजय स्मृति वन का विकास बंदरों के पुनर्वास और वहाँ वर्षों से आजीविका चला रहे व्यापारियों के पुनर्स्थापन के बाद ही किया जाएगा, परंतु वर्तमान में इसके विपरीत कार्य हो रहा है। 

विधायक के अनुसार, विभागीय अधिकारियों द्वारा बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए, बंदरों के भोजन स्रोत के रूप में काम कर रही थड़ी-ठेले हटवा दी गई हैं। वहीं स्थानीय नागरिकों द्वारा वन्य जीवों के लिए की गई पेयजल व्यवस्था को भी तोड़-फोड़ दिया गया है। गर्मी के इस भीषण समय में जल और भोजन की कमी के कारण बंदर अब वन क्षेत्र छोड़कर शाहपुरा और आस-पास के ग्रामीण इलाकों की ओर जा रहे हैं और वहां आमजन पर आक्रामक हो रहे हैं। 

यादव ने इसे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का सीधा उल्लंघन बताते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं के प्रतिकूल करार दिया। उन्होंने वन मंत्री से इस संवेदनशील मुद्दे पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही करवाने की अपील की है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments