संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में महावीर विकलांग समिति के डीआर मेहता देंगे प्रस्तुति

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) विकलांगों के पुर्नवास की विश्व की अग्रणी संस्था जयपुर की भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बी.एम.वी.एस.एस.) जो विश्व प्रसिद्ध जयपुर फुट का निर्माण करती हैं को संयुक्त राष्ट्र ने विकलांगों के कल्याणार्थ प्रस्तुति देने के लिए आमन्त्रित किया हैं।

बी.एम.वी.एस.एस. के संस्थापक और मुख्य संरक्षक डी. आर. मेहता और अध्यक्ष सतीश मेहता विकलांगता पर होने वाले दो सत्रों में अपनी प्रस्तुति मंगलवार को न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में होने वाले सत्रों में देंगे।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने बी.एम.वी.एस.एस. ने बी.एम.वी.एस.एस. द्वारा विकलांगों के कल्याणार्थ किए गए कार्यों और विश्व भर के 44 देशों में 114 विशेष शिविरों के आयोजन से 50 हजार विकलांगों के पुर्नवास के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए विकलांगता पर होने वाली इस अन्तर्राष्ट्रीय गोष्ठी के लिए निमन्त्रित किया हैं।

उल्लेखनीय हैं कि बी.एम.वी.एस.एस. ने 1975 में अपनी स्थापना के बाद देंश-विदेश में 24 लाख विकलांगों का निःशुल्क पुर्नवास किया हैं। जयपुर फुट के माध्यम से ऐसे लाखों लोग चलने-फिरने योग्य बन गए हैं। इस वर्ष बी.एम.वी.एस.एस. अपनी स्वर्ण जयन्ती मना रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ के न्यूर्याक स्थित मुख्यालय में दो सत्रों के अलावा बुधवार को संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथानेनी हरीश से एशिया, अफ्रीका और लेटिन अमेरिका के संयुक्त राष्ट्र संघ में कार्यरत स्थायी प्रतिनिधियों को भारत सरकार और बी.एम.वी.एस.एस. के संयुक्त प्रयासों के चल रहे "इण्डिया फॉर हयूमैनिटीज़" कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए निमन्त्रित किया हैं। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विदेशों में विकलांगों के पुर्नवास संस्था कार्यक्रम विशेष शिविरों के आयोजन से किया जाता हैं।उल्लेखनीय हैं कि संयुक्त राष्ट्र साधारण सभा के तत्कालीन अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस गत वर्ष जनवरी में विशेष रूप से जयपुर फुट की निर्माण विधि देखने आए थे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments