अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के लिए BFTAA द्वारा श्रद्धांजलि सभा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बिहार (संस्कार सृजन) अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों को बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि) के संस्थापक हीरो राजन कुमार और BFTAA के कलाकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। BFTAA के कलाकार अपने अध्यक्ष हीरो राजन कुमार के पदचिन्हों पर चलते हुए कई सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। बाढ़ पीडितों तक सुविधा पहुंचाने की बात हो या अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का प्रयास हो, BFTAA की कोशिशे सराहनीय है।

बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि) के संस्थापक हीरो राजन कुमार ने कहा, 'हम सब मिलकर उस दर्दनाक हादसे का शोक मना रहे हैं।अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित है। 

हम सैकड़ों लोगों की जान जाने और उनके पीछे छोड़े गए कई परिवारों के लिए भी दु:खी हैं। इतने सारे जीवन गहरे रूप से प्रभावित हुए हैं कि यह कल्पना करना कठिन है कि हम जो कुछ भी कह सकते हैं या कर सकते हैं,वह उन्हें कैसे सांत्वना दे सकता है। कलाकार बहुत संवेदनशील होता है और हम सब अब तक उस सदमे से उबर नहीं पाए हैं।"

BFTAA के कोषाध्यक्ष मधुसूदन आत्मीय ने कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना ने एक बार फिर सिद्ध किया कि मानव निर्मित वैज्ञानिक यंत्रों से असीम शक्तिशाली है ईश्वर की इच्छा. परमात्मा की उपस्थिति को हर पग पर स्वीकार करते हुए पीड़ितों के परिवार की हर सम्भव सहायता उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि सभा में प्रमोद निराला, अलख निरंजन कुशवाहा, नेत्री, संजय कुमार सिंह, विकास कुमार, शंभु ठाकुर,  अमित कुमार, सुरज, अजय किशोर सिन्हा ने भी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments