आलीसर में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) गांव आलीसर में कई दिनों से चल रही पानी की समस्या से परेशान होकर शनिवार को महिलाएं व ग्रामीण बर्तन लेकर पंचायत परिसर पहुंचे। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पानी की अनियमित आपूर्ति पर नाराजगी जताते हुए सरपंच के बेटे पंप चालक पर पानी सप्लाई करने पर मनमर्जी के आरोप लगाए। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों व महिलाओं ने बताया कि शीघ्र ही समाधान नहीं हुआ तो पंचायत मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासक प्रभु नारायण यादव व उसका बेटा पंप चालक भेदभाव करते हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासक व पंप चालक मनमर्जी से पानी की सप्लाई करते हैं। कई दिनों से पानी नहीं आने की शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। कहते हैं कि आपको जहां कहीं भी शिकायत करनी है वहां पर कर दो, पानी की सप्लाई तो ऐसी चलती रहेगी।

महिलाओं ने बताया कि गांव में पानी या तो आता ही नहीं, या सिर्फ 10-15 मिनट के लिए आता है। सरपंच से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती। आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि शीघ्र ही पानी की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पंचायत कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। साथ ही सरपंच के बेटे पंप चालक को हटाने की मांग की है।

पाइपलाइन भी पूरे गांव में नहीं डाली गई :-

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि करीब दो-तीन साल पूर्व में विधायक कोटे से गांव में पानी की समस्या को देखते हुए पाइपलाइन के लिए पैसे स्वीकृत किए गए थे। उसके बाद अपनी मनमर्जी के चलते कई मोहल्लों में पाइपलाइन नहीं डाली गई है और जो लाइन बिछाई गई है वह भी आधी अधूरी है, साथ ही पाइप लाइन भी उच्च क्वालिटी के नहीं है। ग्रामीणों की मांग है कि पाइपलाइन की जांच की जाए।

पंप चालक पर ग्रामीणों ने लगाया मनमर्जी का आरोप :-

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि महीने में करीब 10-15 दिन ही मात्र पेयजल आपूर्ति होती है। वह भी बहुत कम, जब इस संबंध में पंप चालक से बात की जाती है तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देता है और यह कहता है कि आपको जहां कहीं भी शिकायत करवानी है वहां करवा दो पानी की आपूर्ति तो ऐसी होगी। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

प्रशासक ने कहा :-

ग्राम पंचायत प्रशासक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि मुझे सूचना मिली है कि ग्रामीण पानी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं | अगर किसी वार्ड में पानी की समस्या है तो 7 दिन में समाधान करवा दिया जाएगा | मेरी जनता को परेशान नहीं होने दूंगा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments