एसी की ठंडक आपको कर सकती है बीमार, जानें कितना टेम्परेचर है ठीक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) गर्मी बढ़ते ही एयर कंडीशनर का लगातार इस्तेमाल भी बढ़ जाता है। घर हो या ऑफिस, शॉपिंग मॉल हो या गाड़ी, एयर कंडीशनर हर जगह मौजूद है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के पूर्वानुमान के अनुसान अगले 25 सालों में भारत में एक अरब से ज्यादा एयर कंडीशनर का इस्तेमाल होगा। पर, क्या आप जानती हैं कि एसी की ठंडी हवा सेहत पर धीरे-धीरे बहुत बुरा प्रभाव डाल रही है? जरूरत से ज्यादा समय तक एसी में रहने से न केवल सुस्ती और थकान आती है, बल्कि यह शरीर में निर्जलीकरण और त्वचा की समस्या भी खूब पैदा कर रहा है।

क्यों ठीक नहीं हमेशा एसी :-

एशियन हॉस्पिटल में एसोसिएट डायरेक्टर और इंटरनल मेडिसिन-यूनिट के प्रमुख डॉ. सुनील राणा बताते हैं, ‘हमारा शरीर वातावरण के अनुसार खुद को एडजस्ट करने की क्षमता रखता है, लेकिन लगातार एसी में रहने से यह स्वाभाविक क्षमता कम हो जाती है। इससे बाहर की गर्मी या ठंड को झेलने की शरीर की ताकत घटती है। यह सच है कि अगर सही तरीके और संतुलित रूप से एसी का इस्तेमाल किया जाए, तो नुकसान से जरूर बचा जा सकता है।'

जरूरी है सही साफ-सफाई :-

अगर एसी की साफ-सफाई ठीक तरीके से नहीं होती है, तो इसमें धूल, बैक्टीरिया और फंगस जमा हो जाते हैं। जब यही हवा बार-बार कमरे में घूमती है, तो लोग एलर्जी, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि एसी में रहना गलत नहीं है, लेकिन संतुलन जरूरी है। शरीर को प्राकृतिक गर्मी और बाहरी वातावरण के संपर्क में रहना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रह सकेगा।

कृत्रिम वातावरण करता है परेशान :-

डॉक्टर सुनील राणा के अनुसार, ऑफिस में काम करने वाले कई लोगों को दिन भर थकान, सिरदर्द और ध्यान की कमी की शिकायत रहती है, जिसका सीधा संबंध कृत्रिम वातावरण से है। इसके अलावा, जो लोग लंबे समय तक एसी में रहते हैं, उन्हें सांस लेने में परेशानी, बार-बार छींक आना और गले में खुजली जैसी दिक्कतें होती हैं। खासकर जब एसी की सर्विसिंग समय पर नहीं होती। इससे घर की हवा खराब हो सकती है और फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए एसी के साथ-साथ कमरे की साफ-सफाई और वेंटिलेशन पर भी ध्यान देना जरूरी है। 

एसी में रहते समय ये जरूरी नियम जरूर अपनाएं : -

नियमित रूप से पानी पीना :-

सोने से पहले खासतौर पर एसी का इस्तेमाल करते समय पानी जरूर पीना चाहिए। डॉक्टर हर घंटे एक गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी रात भर शरीर में नमी के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है, जो विभिन्न शारीरिक कार्यों के लिए जरूरी है। पर्याप्त हाइड्रेशन शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, खासकर कोई व्यक्ति अगर गर्म वातावरण में रहता है और ठंडा होने के लिए एसी का प्रयोग करता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments