सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कथा वाचक योगेंद्र कृष्ण शास्त्री का किया सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) आगरा रोड जयपुर स्थित वृंदावन विहार में कथा वाचक योगेंद्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम वाले श्रीमद् भागवत कथा सुनाते हुए श्रोताओं को अवगत करा रहे हैं कि इसे सुनने से मनुष्य तृप्त होता है और जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्त हो जाता है।


सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने व्यास पीठ पर कथा वाचक शास्त्री को शॉल, दुपट्टा एवं दक्षिणा देकर सम्मान किया | कथा आयोजक भारद्वाज परिवार महमदपुर वालों को दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया | साथ में ओम प्रकाश शर्मा, पंडित मुकेश शर्मा सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे । 

संघ अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत देश को श्रीमद् भागवत कथा वाचकों ने ही बचा रखा है अन्यथा कत्लखानों में जब पशु काटे जाते हैं तो उनकी दर्द भरी कराहट, फड़फड़ाहट, तड़प वातावरण में तब तक रहती है जब तक उस जीव का अंत नहीं हो जाता | यह कराहट पूरे वातावरण में भय, रोग और क्रोध उत्पन्न करती है | यह सब देखकर प्रकृति अपनी संतानों की पीड़ा से विचलित होती है | वैज्ञानिकों ने अपने शोध में बताया है कि इससे प्राकृतिक उत्पात जैसे अज्ञात बीमारियां, अतिवृष्टि, भूकंप, ज्वालामुखी जैसे संकट देश पर आते हैं | 

एक अध्ययन के मुताबिक दुनिया के करीब 50 लाख छोटे बड़े कत्लखानों में प्रतिदिन लगभग 50 लाख करोड़ मेगावाट की मारक क्षमता वाली शोक तरंगे इपीडब्ल्यू पैदा होती है | कत्लखानों में जब जानवरों को कत्ल किया जाता है तो बहुत बेरहमी से किया जाता है | जानवरों के कत्ल होते समय उनकी जो चीत्कार निकलती है उसकी वाइब्रेशन में जो नेगेटिव वेव्स निकलते हैं वह पूरे वातावरण को बुरी तरह से प्रभावित करते है,उससे सभी मनुष्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है | इससे पूरी दुनिया में अत्याचार और पाप बढ़ रहा है | प्राकृतिक आपदा आ रही है | दुनिया में संतुलन बिगड़ रहा है, इसलिए सभी सनातनी प्रेमियों, कथा वाचकों ,कथा आयोजकों से निवेदन है की मंच से सभी समाज को कत्लखाना बंद करने के आह्वान के साथ ही अधिक से अधिक कथाओं का आयोजन करवाएं, जिससे देश प्राकृतिक आपदाओं से बच सके | कथावाचकों एवं भागवत कथा आयोजनों को बहुत-बहुत साधुवाद दिया कि इस तरह प्रत्येक गांव एवं शहरों में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होते रहना चाहिए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments