राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटावा भोपजी के स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड में दिया ऐतिहासिक रिजल्ट

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं तहसील के ग्राम ईटावा भोपजी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के 12वीं कक्षा के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बाजी मारी है |


स्कूल प्रिंसिपल इंदिरा धनकड़ ने बताया कि विज्ञान संकाय में वर्षा सबलानिया ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय के इतिहास में एक कीर्तिमान स्थापित किया है | कृषि संकाय में छात्रा आयुषी नाथावत ने 92% अंक प्राप्त किए हैं | वहीं कला संकाय में अंजलि नाथावत ने 89% अंक प्राप्त किए हैं | वाणिज्य संकाय में  प्रतिभा कुमारी जाट ने 84% अंक प्राप्त किए हैं |

स्कूल के विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकाय का परीक्षा परिणाम 100% रहा | तीनों संकाय से कुल 32 छात्राएं गार्गी पुरस्कार के लिए पात्र हैं | 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 87 विद्यार्थी प्रवेशित हुए जिनमें से 84 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं |

स्कूल प्रिंसिपल इंदिरा धनखड़ के नेतृत्व में हरिराम यादव, रामगोपाल रेगर, बाबूलाल यादव, सतवीर शेषमा, रमेश सैनी, मुकेश चंद्र वर्मा, कालूराम जाट सहित अनेक स्टाफ साथियों ने विद्यालय के सभी टॉपर्स स्टूडेंट के घर-घर जाकर साफा-माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और बधाई दी | सभी टॉपर्स छात्राओं के अभिभावकों का भी सम्मान किया |

रिटायर्ड कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत ने कहा कि आज मेरी पोतियो अंजलि और आयुषी ने साबित कर दिया की सरकारी स्कूल में पढ़कर भी सफलता पाई जा सकती है | यह बच्चों के साथ स्कूल टीचर्स और प्रिंसिपल इंदिरा धनकड़ का असीम प्रयास है जो आज रंग लाया है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments