परशुराम सेवा समिति ने किया भामाशाहों का सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के पुरोहितों के मोहल्ले स्थित जानकीनाथ मंदिर में परशुराम भव्य मंगल शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने वाले सभी विप्र समाज, धर्म सनातनी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा रहे। विशिष्ठ अतिथि थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा तथा अध्यक्षता शिक्षाविद सांवरमल चतुर्वेदी ने की। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भगवान परशुरामजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा व थानाधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा का स्वागत परशुराम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा साफा और दुपट्टा पहनाकर किया गया। 

इस दौरान पूर्व विधायक शर्मा ने भव्य ऐतिहासिक मंगल शोभायात्रा को सफल बनाने वाले विप्र समाज व्यवस्था अधिनियम को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस प्रकार के सफल आयोजन समाज व देशहित में होते रहने चाहिए। थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की सभी धर्म सनातनियों में एकता बनी रहनी चाहिए और आने वाले समय में समस्त विप्र समाज और धर्म सनातनी मिलकर इससे भी बड़ा आयोजन करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं, नौजवानों की विशेष भूमिका रही है। शिक्षाविद सांवरमल चतुर्वेदी ने कहा कि मेरी 88 वर्ष की उम्र में ऐसी ऐतिहासिक मंगल शोभायात्रा पहली बार देखी है। 

कार्यक्रम को शिक्षाविद हजारी लाल शर्मा, धर्मेंद्र पुरुषोत्तम, सर्वब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, शिक्षाविद रविंद्र शर्मा, शिक्षक नेता मेघराज शर्मा, युवा नेता अनुराग शर्मा ने संबोधित किया। परशुराम सेवा समिति सदस्य कैलाश तिवारी ने शोभायात्रा की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी भामाशाह, धर्म सनातनियों, व्यापार मंडल के सदस्यों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने राजस्थानी स्वरुचि भोज का आनंद लिया। इस मौके पर विप्र समाज के लोग व धर्म सनातनी मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments