भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में निकाली गई जय हिंद यात्रा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

शाहपुरा (संस्कार सृजन) भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शाहपुरा में भी 'जय हिंद यात्रा' का आयोजन किया गया।

यह यात्रा शाहपुरा विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में नारायण स्मृति पार्क से प्रारंभ होकर चंद्र महल पैलेस, खातेडी मोड़ तक निकाली गई। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक मनीष यादव ने कहा,"हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है। हमारी सेना ने हर चुनौती का डटकर सामना किया है। इस आपदा की घड़ी में हम सब देश के साथ खड़े हैं और अपने वीर जवानों के साहस को नमन करते हैं।"

जय हिंद यात्रा के दौरान 'भारत माता की जय', 'जय हिंद' और 'वंदे मातरम्' जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। यात्रा का उद्देश्य न केवल भारतीय सेना के प्रति सम्मान प्रकट करना था, बल्कि आमजन में राष्ट्रीय एकता, साहस और सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करना रहा।इस आयोजन ने क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी मजबूत किया और युवाओं को देशसेवा के प्रति प्रेरित किया।इस दौरान मोजूद लोगो ने इस तनाव के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हमारे सेना के जवानों व आमनागरिकों की शहादत को मौन रखकर श्रदांजलि अर्पित की। 

इस दौरान पूर्व चेयरमैन बद्री सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष नाथू सैनी, मुकेश गुर्जर, पीसीसी सचिव प्रवीण व्यास, पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी, रामेश्वर गोरेटा, जितेंद्र शर्मा, मुकेश खुड़ानिया,, समदाराम बढ़ाना, आलोक, नगर परिषद उप चेयरमैन राजेंद्र सारण, प.स.स. बनवारी, पूर्व प.स.स. महेंद्र, इमरान, हरि सैनी पार्षद, असलम, घनश्याम, रामावतार, सरपंच सुभाष, धर्मसिंह, कालू, गजानंद,विशाल, निहाल, अक्षय, लोकेश, राजेंद्र, महेंद्र, अनिल, नदीम, सुनील, महेश, कनाराम, महेश, अभिषेक , मालीराम मीना, रामपाल, बंशी मीना, शंकर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments