3 मई को है गंगा सप्तमी आप भी नोट कर लें पूजा-विधि

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। गंगा नदी को सबसे पवित्र नदी माना जाता है। लोग मां गंगा की अराधना करें। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने बताया कि इस दिन गंगा स्नान करने से पुण्य फल मिलता है। घरों में गंगाजल लाना लाभकारी है। स्कंद पुराण के अनुसार ब्रह्मा जी के कमंडल से सप्तमी के दिन ही मां गंगा का धरती पर आगमन हुआ था। इस दिन अपने घरों को गंगाजल से अवश्य शुद्ध करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मध्याह्न काल में भगवान शिव की जटाओं से मां गंगा ने पृथ्वी की ओर अपनी यात्रा आरंभ की थी। मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इस साल 3 मई को गंगा सप्तमी है।

मुहूर्त : -

सप्तमी तिथि प्रारम्भ - मई 03, 2025 को 07:51 ए एम बजे

सप्तमी तिथि समाप्त - मई 04, 2025 को 07:18 ए एम बजे

गंगा सप्तमी मध्याह्न मुहूर्त - 10:58 ए एम से 01:38 पी एम

अवधि - 02 घण्टे 40 मिनट्स

गंगा सप्तमी पूजा-विधि :-

गंगा सप्तमी के पावन दिन गंगा नदी में स्नान करना चाहिए। आप घर में रहकरनहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। स्नान करते समय मां गंगा का ध्यान करें। स्नान करने के बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलि करें। इसके बाद सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। फिर मां गंगा का अधिक से अधिक ध्यान करें। मां का ध्यान करते हुए पुष्प अर्पित करें।

मां को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम- इस पावन दिन मां गंगा को प्रसन्न करने के लिए श्री गंगा जी की स्तुति का पाठ करें...

गांगं वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतम्।

त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु माम्॥

गंगा सप्तमी का महत्व :-

मां गंगा को मोक्षधायनी भी कहा जाता है। इस दिन मां गंगा की पूजा- अर्चना करने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मां गंगा की पूजा- अर्चना करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। मां गंगा की कृपा से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी कम हो जाता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments