भारतीय किसान संघ किसानों की समस्याओं को लेकर देगा धरना

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय किसान संघ ग्राम इकाई देवथला निवाणा की मासिक बैठक आज संभाग मंत्री जगदीश कनिनवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ तहसील चौमूं के मंत्री अजय पलसानिया ने कहा कि चौमूं तहसील में जो सैटेलाइट सर्वे जमीन का हुआ है उससे फायदा की बजाय नुकसान ज्यादा हुआ है | सर्वे के बाद किसानों को जमाबंदी के जो पर्चे मिले हैं उनमें अधिकतर किसानों की जमाबंदी में रकबा कम दिखाया गया है जिससे किसानों में आपस में मुकदमें बढ़ेंगे व टकराव पैदा होगा। 

सर्वे के बाद तहसीलदार चौमूं के कार्यालय में 7500 आपत्तियां दर्ज करवाई गई है | जिनका निराकरण नहीं हुआ है इसलिए सर्वे की कमियों को दूर करवाने व अन्य समस्याओं को लेकर आगामी 15म‌ई को तहसील परिसर के बाहर चौमूं में धरना दिया जाएगा | इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सांभर जिला ग्राम विकास अधिकारी तेज प्रताप सिंह ने भूमि की सुपोषण क्रिया पर प्रकाश डालते हुए उन्नत कृषि व नवीन तकनीक से खेती करने के उपाय बताए।

बैठक में खेजरोली उपतहसील अध्यक्ष प्रहलाद टुंडक, दुलाराम यादव, रामेश्वर यादव, साधुराम यादव, मालीराम यादव, सुवालाल धासिल, गोपी कनिनवाल, बाबूलाल कनिनवाल, बालूराम आदि उपस्थित रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments