अपना घर आश्रम उदयपुर में हुआ बुद्ध पूर्णिमा पर भाई का भाई से मिलन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) एक माह पूर्व पुलिस थाना बड़गांव द्वारा विकास प्रभुजी को बेदला स्थित अपना घर आश्रम उदयपुर में सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती कराया गया | उसे समय प्रभु जी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके कारण वह अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे थे।

आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि आश्रम में की गई चिकित्सा, सेवा और उपचार के कारण प्रभु जी के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होने लगा और वह अपने बारे में कुछ जानकारी देने लगे और अपना नाम नीलेश बताया जिला बांसवाड़ा बताया।

कार्यालय प्रभारी सुल्तान सिंह के निरंतर प्रयास से प्रभुजी की बहिन से संपर्क हो पाया। बहिन सरिता देवी से नीलेश प्रभुजी की बात कराई गई। आश्रम की सूचना पर प्रभुजी के छोटे भाई हिमांशु और चचेरे भाई पिंटू कुमार उनके लेने आश्रम आए।

हिमांशु ने बताया कि 25 दिसंबर 2024 को बड़े भाई का निधन हो गया जिसके बाद इनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह घर से निकल गए बांसवाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र में इनको बहुत ढूंढा परंतु उनके बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। जब उदयपुर आश्रम से इनके बारे में सूचना मिली तो परिवार में खुशियां छा गई। पिंटू कुमार ने कहा कि अपना घर आश्रम की सेवा अवर्णनीय हैं।

आश्रम की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, संयुक्त सचिव सुनील चौहान और सदस्य गोपाल डांगी द्वारा तिलक, पाग एवं उपरणा पहनाकर नीलेश प्रभुजी को उनके भाई हिमांशु और पिंटू कुमार के साथ गांव घनेवा तहसील गढ़ी, जिला बांसवाड़ा अपने घर के लिए सकुशल विदा किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments