जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति एवं डॉ डी एस कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अयोज्य लेक्चर सीरीज के अंतर्गत इंजीनियर पीके शर्मा (पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर एनपीसीएल ) द्वारा "सेफ्टी इन न्यूक्लियर पावर प्लांट्स " विषय पर वार्ता प्रस्तुत की गई |
इंजीनियर शर्मा ने डिजाइन, ऑपरेशन, कंस्ट्रक्शन, कमिश्निंग के विभिन्न सेफ्टी पहलूओ पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अन्य पावर प्लांट की तुलना में न्यूक्लियर पावर प्लांट में कम जगह लगती है व न्यूक्लियर पावर ग्रीन एनर्जी देता है |
विज्ञान समिति के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में स्वागत भाषण विज्ञान समिति के अध्यक्ष डॉ.महिप भटनागर ने दिया एवं एवं इंजीनियर शर्मा का परिचय डॉक्टर के पी तलेसरा उपाध्यक्ष डॉ. एस कोठारी संस्थान के द्वारा दिया गया।
मुख्य वक्ता का तिलक एवं उपरणा से स्वागत इंजीनियर आर के चतुर एवं डॉक्टर आरके गर्ग द्वारा किया गया । धन्यवाद प्रस्ताव कार्यकारी अध्यक्ष मनीष गोयल द्वारा दिया गया । कार्यक्रम की समीक्षा डॉक्टर के एल कोठारी कुल प्रमुख के द्वारा की गई । कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर महावीर प्रसाद जैन जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर डीएस कोठारी संस्थान द्वारा किया गया ।
वार्ता में इंजीनियर एमके मेहता ,डॉक्टर के एल तोतावत, इंजीनियर आर के खोखावत, इंजीनियर गौरांग शाह , शांति लाल भंडारी , डॉक्टर आई एल जैन एवं इंजीनियर अशोक जैन, प्रकाश तातेड़ आदि की विशेष उपस्थिति रही।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





